जॉर्डन में बंदूकधारियों ने चर्च के अंदर की गोलीबारी, 7 लोगों की मौत
जॉर्डन के करक इलाके में एक चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान दो अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी की।

जॉर्डन के करक में चर्च में हुई गोलीबारी (सांकेतिक फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
डिजिटल डेस्क, अम्मान। जॉर्डन में शुक्रवार को एक चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान दो अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी की, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और करीब 10 अन्य घायल हो गए।
अल-ममलका टीवी के अनुसार हमलावर एक गाड़ी से उतरे और गोलीबारी शुरू कर दी। बंदूकधारियों ने करीब पांच मिनट तक लगातार गोलियां चलाईं और फिर वहां से भाग गए।
एक गवाह ने सरकारी अल-ममलका टेलीविजन को बताया कि हमलावरों में से एक के पास एके-47 राइफल थी। यह हमला जॉर्डन की राजधानी अम्मान से लगभग 180 किलोमीटर दक्षिण में स्थित करक के एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च में हुआ।
