Move to Jagran APP

जापान ने सालाना शिकार अभियान में मार दीं 122 गर्भवती मिंक व्हेल

जापान अपने इस अभियान के बचाव में कहता है कि वह केवल वैज्ञानिक शोध के लिए शिकार करता है। लेकिन व्हेल के संरक्षण से जुड़े लोग इसे भयानक और अनावश्यक करार देते हैं।

By Tilak RajEdited By: Published: Thu, 31 May 2018 06:16 PM (IST)Updated: Thu, 31 May 2018 06:16 PM (IST)
जापान ने सालाना शिकार अभियान में मार दीं 122 गर्भवती मिंक व्हेल
जापान ने सालाना शिकार अभियान में मार दीं 122 गर्भवती मिंक व्हेल

टोक्यो, एएफपी। जापान ने विवादित सालाना व्हेल शिकार अभियान के दौरान मिंक प्रजाति की 122 गर्भवती व्हेल मछलियों को मार डाला। अंटार्कटिक महासागर में चार महीने तक चलने वाला जापान का यह अभियान गत मार्च में समाप्त हुआ था। पिछले महीने जापान सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय व्हेलिंग समिति को सौंपी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि इस अभियान के दौरान कुल 333 मिंक व्हेल का शिकार किया गया।

loksabha election banner

जापान अपने इस अभियान के बचाव में कहता है कि वह केवल वैज्ञानिक शोध के लिए शिकार करता है। लेकिन व्हेल के संरक्षण से जुड़े लोग इसे भयानक और अनावश्यक करार देते हैं। जापान अंतरराष्ट्रीय व्हेलिंग आयोग का सदस्य है। आयोग ने 1986 से व्हेल के शिकार पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद जापान व्हेल का शिकार जारी रखे हुए है।

द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद बढ़ा शिकार
द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद नागरिकों की प्रोटीन जरूरतें पूरी करने के लिए व्हेल के शिकार में तेजी आई। जापान में रात के खाने में व्हेल का मीट ज्यादा इस्तेमाल होता है। लेकिन हाल के वर्षों में व्हेल मीट खाने वालों की संख्या में काफी गिरावट दर्ज की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.