विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भारत-इजरायल और पूरी इंसानियत के हीरो', इजरायली राष्ट्रपति की कैप्टन स्मित मच्छर को चिट्ठी

Published: Sun, 11 Oct 2026 11:45 AM (GMT+05:30)

इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर को एक विशेष पत्र भेजा है। उन्हें फ्लाईदुबई विमान ...और पढ़ें

इजरायली राष्ट्रपति की कैप्टन स्मित मच्छर को चिट्ठी(फोटो: सोशल मीडिया)

इजरायली राष्ट्रपति की कैप्टन स्मित मच्छर को चिट्ठी(फोटो: सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने फ्लाईदुबई एयरलाइंस के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर को स्पेशल लेटर भेजा है। कैप्टन मच्छर ने उड़ान के दौरान अपने को-पायलट के जानलेवा हमले का डटकर सामना किया और विमान के अपहरण की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।

राष्ट्रपति हर्जोग ने उन्हें पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद यरुशलम आने और इजरायल का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म स्वीकार करने का आमंत्रण दिया है।

भारत, इजरायल और पूरी दुनिया के हीरो: राष्ट्रपति हर्जोग

वर्तमान में दुबई के एक अस्पताल में इलाज करा रहे कैप्टन मच्छर की सराहना करते हुए राष्ट्रपति हर्जोग ने उन्हें भारत, इजरायल और पूरी दुनिया के लिए एक सच्चा हीरो बताया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पत्र की तस्वीर साझा करते हुए राष्ट्रपति ने लिखा कि इजरायल की जनता की ओर से उन्हें यह सर्वोच्च वीरता सम्मान सौंपना उनके लिए बेहद गर्व की बात होगी।

उन्होंने कहा कि कैप्टन के साहस और सूझबूझ ने विमान में सवार सभी निर्दोष यात्रियों की जान बचाकर एक तय विनाश को टाल दिया।

WhatsApp Image 2026-10-11 at 11.33.07 AM

कुल्हाड़ी से हुआ था जानलेवा हमला

कॉकपिट में घटी घटना का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने इसे किसी थ्रिलर फिल्म जैसा बताया, जहां कैप्टन मच्छर ने गंभीर खतरे के बीच अपनी जान की बाजी लगा दी। कैप्टन ने इससे पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बताया था कि हमलावर सह-पायलट ने कॉकपिट में रखी इमरजेंसी कुल्हाड़ी से उनके सिर पर पीछे से कई वार किए थे।

इस गंभीर हमले के बाद कैप्टन की ब्रेन सर्जरी करनी पड़ी थी। राष्ट्रपति ने कहा कि असहनीय दर्द के बावजूद सही फैसला लेने और विमान को सुरक्षित रखने की उनकी यह बहादुरी इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी।

तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान टकराने की थी साजिश

शुरुआती जांच के अनुसार, ओमान के रहने वाले सह-पायलट ने कबूल किया कि उसकी योजना फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 पर कब्जा कर उसे तेल अवीव के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पैसेंजर टर्मिनल से टकराने की थी।

कैप्टन स्मित मच्छर की अदम्य वीरता और ऐन वक्त पर कॉकपिट का दरवाजा खोलकर यात्रियों को अंदर आने देने के फैसले ने इस भयावह आतंकी साजिश को विफल कर दिया।

यह भी पढ़ें- फ्लाईदुबई घटना: भारतीय पायलट स्मित मच्छर को सर्वोच्च नागरिक वीरता पुरस्कार देगा इजरायल, राष्ट्रपति इसाक ने की घोषणा

यह भी पढ़ें- 3 देश और फ्लाईदुबई की सुरक्षा में चूक... इजरायल का 9/11 होते-होते कैसे बचा?