विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमास की कैद में हुई थी बेटे की मौत, 25 साल पुराने फ्रीज एग्स से इजरायली परिवार में फिर गूंजी किलकारी

Published: Sun, 04 Oct 2026 08:04 PM (IST)

हमास द्वारा अगवा कर मारे गए इजरायली नागरिक अल्मोग सारुसी के माता-पिता ने 25 साल से भी पहले फ्रीज किए ...और पढ़ें

हमास पीड़ित अल्मोग सारुसी के माता-पिता ने नए बच्चे का स्वागत किया

हमास पीड़ित अल्मोग सारुसी के माता-पिता ने नए बच्चे का स्वागत किया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। 7 अक्टूबर 2023 को एक म्यूजिक फ़ेस्टिवल से हमास आतंकियों द्वारा अगवा किए गए और बाद में कैद में मारे गए इजरायली नागरिक अल्मोग सारुसी के माता-पिता ने एक नए बच्चे का स्वागत किया है। यह बच्चा उन फ्रीज किए हुए एग्स से पैदा हुआ है जिन्हें कपल ने 25 साल से भी पहले फ्रीज कर रखा था।

नीरा और यिगल सारुसी, जिनकी उम्र अब साठ साल है, ने सोमवार को रानाना में आयोजित खतना समारोह के दौरान अपने बेटे का नाम 'लावी' रखा। बच्चे का जन्म समारोह से लगभग एक सप्ताह पहले योम किप्पुर के दिन हुआ था। बता दें अल्मोग सहित इस कपल के पहले से चार बच्चे हैं।

दंपति ने बेटे को ईश्वर का तोहफा बताया

अपने बेटे को खोने का दुख सहते हुए, कपल ने फ्रीज किए गए एग्स को खोजने और बच्चा पैदा करने करने का फैसला किया। 'टाइम्स ऑफ इजरायल' की रिपोर्ट के अनुसार, कई कोशिशों के बाद उन्हें एक सरोगेट मिली और उन्होंने बच्चे के जन्म की बात गुप्त रखी।

परिवार ने समारोह के निमंत्रण में लिखा, 'हमारे साथ एक चमत्कार हुआ है। एक बेहतरीन सरोगेट की वजह से हमारे घर बेटे का जन्म हुआ। अल्मोग को खोने का दुख हमेशा हमारे दिलों में रहेगा भगवान उसके खून का बदला लें लेकिन हमें उम्मीद है कि इस दुख के साथ-साथ हम भगवान द्वारा दिए गए तोहफों की खुशी भी मना पाएंगे।'

कैसे हुई थी बेटे की मौत?

इजरायली रक्षा बलों (IDF) के अनुसार, अगस्त 2024 में गाजा की एक सुरंग में बंधक बनाकर रखे गए अल्मोग और पांच अन्य बंधकों की मौत हो गई थी। बाद में इजरायली सेना ने उनके शव बरामद किए।

खबरों के मुताबिक, 7 अक्टूबर के हमले के दौरान अल्मोग अपनी घायल गर्लफ्रेंड की मदद करने के लिए पीछे रुक गए थे; इस हमले में उनकी गर्लफ्रेंड की भी मौत हो गई थी। उनके साथ मारे गए अन्य बंधकों में हर्श गोल्डबर्ग-पोलिन, ईडन येरुशालमी, ओरी डैनिनो, एलेक्स लोबानोव और कार्मेल गैट शामिल थे।