विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लेबनान में हिजबुल्लाह कमांड सेंटर पर इजरायली सेना ने किए रॉकेट हमले, कई लोग घायल

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Sun, 10 Dec 2023 12:14 AM (IST)

Israel attack on Hezbollah इजरायल और हमास की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच आईडीएफ (इजरायली ...और पढ़ें

इजरायली सेना का हिजबुल्ला पर हमला। (फाइल फोटो)
इजरायली सेना का हिजबुल्ला पर हमला। (फाइल फोटो)

एएनआई, तेल अवीव। इजरायल और हमास की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच इजरायल ने लेबनान में अतिवादी संगठन हिजबुल्ला के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में हिजबुल्ला का कमांड सेंटर नष्ट हो गया है और कई लोग घायल हुए हैं।

इसके अतिरिक्त इजरायली सेना ने हिजबुल्ला के ठिकानों पर ड्रोन हमले भी किए हैं। इजरायल ने ये हमले हिजबुल्ला के इजरायली क्षेत्र में लगातार राकेट हमलों के जवाब में किए हैं।

यमन के हाउती विद्रोहियों ने चेतावनी दी

हिजबुल्ला ये हमले हमास के समर्थन में कर रहा है, जिससे गाजा में इजरायली सेना का युद्ध चल रहा है। इस बीच यमन के हाउती विद्रोहियों ने चेतावनी दी है कि वे लाल सागर से गुजरने वाले हर उस जहाज पर हमला करेंगे जो इजरायली बंदरगाह के लिए जा रहा होगा। ऐसा वे गाजा में फलस्तीनियों को मारे जाने और उन्हें आवश्यक वस्तुओं से वंचित किए जाने के विरोध में करेंगे।