विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel Hezbollah War: इजरायल ने तोड़ी हिजबुल्लाह की कमर, हवाई हमले में 1000 रॉकेट लांचरों को किया नेस्तनाबूद

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Thu, 05 Sep 2024 05:45 AM (GMT+05:30)

इजरायल ने कहा कि उसने योजनाबद्ध हमले को विफल करने के लिए रविवार तड़के 100 इजरायली लड़ाकू विमानों की एक ...और पढ़ें

इजरायल ने तोड़ी हिजबुल्लाह की कमर, हवाई हमले में 1000 रॉकेट लांचरों को किया नेस्तनाबूद
इजरायल ने तोड़ी हिजबुल्लाह की कमर, हवाई हमले में 1000 रॉकेट लांचरों को किया नेस्तनाबूद

एएनआई, तेल अवीव। इजरायल में लेबनान आतंकियों के हमले के जवाब में इजरायली सेना ने बुधवार को दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं। इजरायल की सेना ने कहा कि जवाबी हमले लेबनानी क्षेत्र से दर्जनों रॉकेट दागे जाने के बाद किए गए।

एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए इजरायल रक्षा बल (आइडीएफ) ने कहा कि लेबनान से उत्तरी इजरायल में लगभग 65 राकेट दागे गए हैं। इससे पहले 25 अगस्त को आइडीएफ ने कहा था कि ईरान समर्थित समूह हिजबुल्लाह ने लेबनान की राजधानी बेरूत में अपने वरिष्ठ कमांडर फुआद शुक्र की हत्या के प्रतिशोध में इजरायल की उत्तरी सीमा पर 200 से अधिक राकेट और ड्रोन दागे थे। इससे इजरायल की ओर से जवाबी कार्रवाई हुई, जिसने पूरे दक्षिण लेबनान में बमबारी की गई।

हिजबुल्लाह के रॉकेट लांचरों को मार गिराया

टाइम्स आफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने कहा कि उसने योजनाबद्ध हमले को विफल करने के लिए रविवार तड़के 100 इजरायली लड़ाकू विमानों की एक सामूहिक उड़ान में लगभग 1,000 हिजबुल्लाह के रॉकेट लांचरों को मार गिराया है।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कही ये बात

वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को कहा कि इजराइल दक्षिणी गाजा और मिस्त्र के बीच सीमा क्षेत्र से अपने सैनिकों को तब तक नहीं हटाएगा जब तक कि यह गारंटी न हो कि इसे इस्लामी आंदोलन हमास के लिए जीवन रेखा के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।