फ्लाईदुबई हाईजैक प्रयास के बाद इजरायल ने एयरलाइन सुरक्षा नियम किए सख्त, पायलट और क्रू मेंबर पर भी रहेगी निगरानी
इजरायल के नेशनल सेंटर फॉर पैसेंजर डेटा एनालिसिस ने गुरुवार को ये निर्देश जारी किए। ये नियम इजरायली और विदेशी ...और पढ़ें

फ्लाईदुबई हाईजैक प्रयास के बाद इजरायल ने एयरलाइन सुरक्षा नियम किए सख्त (फोटो- रॉयटर)
HighLights
इजरायल के नेशनल सेंटर फॉर पैसेंजर डेटा एनालिसिस ने गुरुवार को ये निर्देश जारी किए
गैर इजरायली पायलट और क्रू मेंबर को उड़ान के 48 घंटे पहले देनी होगी पूरी जानकारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल ने फ्लाईदुबई विमान के हाईजैक प्रयास के एक महीने बाद एयरलाइनों के लिए सुरक्षा नियम सख्त कर दिए हैं। अब इजरायल आने-जाने वाली सभी उड़ानों के लिए क्रू सदस्यों की जानकारी उड़ान से 48 घंटे पहले जमा करानी होगी।
इजरायल के नेशनल सेंटर फॉर पैसेंजर डेटा एनालिसिस ने गुरुवार को ये निर्देश जारी किए। ये नियम इजरायली और विदेशी दोनों एयरलाइनों पर लागू होंगे। एयरलाइनों को क्रू की जानकारी उड़ान से कम से कम 48 घंटे पहले देनी होगी। कोई बदलाव हो तो टेकऑफ से दो घंटे पहले अपडेट देना होगा और टेकऑफ के समय अंतिम सूची जमा करानी होगी।
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा समीक्षा के बाद ये उपाय लागू करने के आदेश दिए हैं। इससे अधिकारियों को बैकग्राउंड चेक के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
क्या था हाईजैक प्रयास?
30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में ओमानी को-पायलट हमम अल-हम्मामी ने भारतीय कप्तान स्मित मच्छर पर हमला किया और विमान का नियंत्रण छीनने की कोशिश की।
गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कप्तान ने कॉकपिट का दरवाजा खोला। यात्रियों और क्रू ने हमलावर को काबू कर लिया। दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने नियंत्रण संभाला और विमान को सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा।
कप्तान मच्छर और अन्य क्रू सदस्यों को यूएई ने उनके साहस के लिए प्रथम श्रेणी का ऑर्डर ऑफ जायद II सम्मान दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, अल-हम्मामी को पहले ओमान एयर ने उग्रवादी सामग्री रखने के आरोप में ग्राउंड किया था।
अतिरिक्त सुरक्षा उपाय
गैर-इजरायली पायलट, केबिन क्रू और यात्रियों को भी प्रवेश से 48 घंटे पहले ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। रेड देशों से आने वालों की अतिरिक्त जांच मोसाद और शिन बेट करेगी। शिन बेट अब विदेशी एयरलाइनों और उनके विदेशी प्रस्थान बिंदुओं की सुरक्षा प्रक्रियाओं की भी जिम्मेदारी संभालेगा।
