क्या इजरायल ने हेलीकॉप्टर की पेंटिंग पर गिरा दिया बम? देखें कैसे ईरान दुश्मनों को बना रहा 'बेवकूफ'
इजरायली सेना के ईरानी हेलीकॉप्टर को बम से उड़ाने वाली बात पर विवाद गहरा गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ...और पढ़ें
HighLights
इजरायली सेना के हेलीकॉप्टर हमले के वीडियो पर विवाद।
सोशल मीडिया पर दावा: जमीन पर बनी ड्राइंग पर हमला।
IDF की चुप्पी से बहस और तेज हुई।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायली सेना ने कुछ दिन पहले ईरानी हेलीकॉप्टर को तबाह करने का एक वीडियो शेयर किया था। लेकिन अब ये हमला बहस का एक नया टॉपिक बन गया है।
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इजरायली सेना ने किसी हेलीकॉप्टर पर हमला नहीं किया था, बल्कि ईरानी सेना के जमीन पर बनी हेलीकॉप्टर की ड्रॉइंग पर बम गिराया था।
हेलीकॉप्टर अटैक पर मचा बवाल
इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया था कि सेना ने ईरान के MI-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया गया है।
IDF के 4 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर धुंधले इंफ्रारेड फुटेज में ईरान में दो जगहों पर ब्लास्ट और ईरानी एसेट्स और बिल्डिंग्स को तबाह होते हुए दिखाया। यह पोस्ट अभी भी IDF हैंडल पर मौजूद है।
इस वीडियो पर यूजर्स ने तुरंत बताया कि इस ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में असली हेलीकॉप्टर को निशाना बनते हुए नहीं, बल्कि चॉपर की एक ड्राइंग पर हमला किया गया है। यूजर्स का कहना है कि हमले के बाद प्लेन के विंग्स टूटकर गिरते हुए दिखाई नहीं दिए।
-1772779412296.jpg)
कुछ लोगों ने इसे असली मिलिट्री एसेट्स को तबाह करना बाताया। एक यूजर ने दावा किया कि पोस्ट के नीचे लिखा, 'यहां दिख रहे थर्मल सिग्नेचर, जिसमें ठंडी परछाइयां भी शामिल हैं, को पेंटिंग से नकली बनाना मुश्किल या नामुमकिन होगा।'
लोकल मीडिया की कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ईरान ने जमीन पर हेलीकॉप्टर के फोटो बनाकर इजरायल की सेना को धोखा दिया है और IDF की चुप्पी वीडियो को लेकर बहस को और बढ़ा रही है।
यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में शुरू हुआ जंग का 'नया फेज', तेहरान में फिर मिसाइल अटैक; ईरान ने भी दिया जवाब
यह भी पढ़ें- क्या है मार्क-48 टारपीडो? अमेरिका ने इसी हथियार से ईरानी युद्धपोत को किया तबाह
