विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल का बड़ा हमला, IDF ने शुरू किया ग्राउंड ऑपरेशन

Published: Mon, 16 Mar 2026 12:48 PM (IST)

इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर सीमित जमीनी अभियान शुरू किए हैं। इस बीच, ईरान ने ...और पढ़ें

HighLights

  1. इजरायली सेना ने लेबनान में हिजबुल्लाह ठिकानों पर हमला किया।

  2. सुरक्षा मजबूत करने के लिए सीमित जमीनी अभियान शुरू।

  3. ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल, ड्रोन से हमला किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायली सेना ने सोमवार को बताया कि उसके सैनिकों ने हाल के दिनों में दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया है।

इजरायली सेना ने आगे बताया कि उन्होंने हिजबुल्लाह के खिलाफ ग्राउंड ऑपरेशन शुरू कर दिए हैं, ताकि वे अपनी आगे की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बना सकें।

Israel attack on Hezbollah (2)

इजरायल ने मचाई तबाही

ईरान-इजरायल के बीच संघर्ष लगातार चल रहा है। इस युद्ध में लेबनान समर्थित हिजबुल्लाह की एंट्री से मिडिल ईस्ट की जंग और बढ़ गई।

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद हिजबुल्लाह ने इजरायल पर हमले करना शुरू कर दिया था। वहीं इजरायल ने भी इन हमलों का जवाब दिया।

इजरायल ने अब हिजबुल्लाह से बदला लेने के लिए लेबनान में ग्राउंड ऑपरेशन शुरू कर दिए हैं। इजरायल इस अभियान से युद्ध में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है।

Israel attack on Hezbollah (1)

ईरान ने भी साधा निशाना

ईरान ने हाल ही में इजरायल, इराक और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने हमले की जिम्मेदारी ली और बताया कि उसने इजरायल, इराक और कुवैत में स्थित तीन अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है।

ईरान, अमेरिका से इस युद्ध में बदला लेने के लिए खाड़ी देशों में अमेरिकी एयरबेस को निशाना बना रहा है, क्योंकि अमेरिका के एपिक फ्यूरी ऑपरेशन में ही अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हुई थी और 28 फरवरी के इस हमले के बाद भी अमेरिका ने ईरान पर कई हमले किए। 

(समाचर एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- दुबई एयरपोर्ट के पास ईरान का ड्रोन अटैक, वापस लौटी कोच्चि से दुबई जा रही Emirates की फ्लाइट

यह भी पढ़ें- पश्चिमी एशिया की जंग रूस के लिए बनी 'आपदा में अवसर'? तेल के खेल में हुआ अरबों डॉलर का मुनाफा