यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Israel-Iran War: क्या Mossad चल रहा नई चाल? खामेनेई का नागरिकों को फरमान, कहा- तुंरत डिलीट करो वाट्सऐप
Israel-Iran War ईरान ने इजरायल के साथ तनाव के बीच अपने नागरिकों से व्हाट्सएप्प अनइंस्टॉल करने का आग्रह किया है। ...और पढ़ें

HighLights
- वाट्सऐप ने आरोप को झूठा कहा है।
- कंपनी ने कहा, "हम आपके सटीक लोकेशन को ट्रैक नहीं करते हैं।
एपी, तेहरान। इजरायल के साथ जंग के बीच ईरान ने अपने नागरिकों से वाट्सऐप अनइंस्टॉल करने को कहा है। ईरानी स्टेट टेलीविजन ने मंगलवार को लोगों से अपने स्मार्टफोन से वाट्सऐप हटाने के लिए कहा। दावा किया गया कि वाट्सऐप्प ने इजरायल को भेजने के लिए यूजर्स की डेटा को इकट्ठा किया है।
ईरान को लगता है कि वाट्सऐप ने इजरायल को खुफिया जानकारी भेजी है और इस जानकारी का इस्तेमाल इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद कर सकती है।
वाट्सऐप्प ने आरोप पर क्या कहा?
एक बयान में, वाट्सऐप ने कहा कि वह "चिंतित है कि ये झूठी रिपोर्टें हमारी सेवाओं को उस समय अवरुद्ध करने का बहाना होंगी जब लोगों को उनकी सबसे अधिक आवश्यकता है। वाट्सऐप एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करता है। इसका मतलब है कि बीच में कोई सर्विस प्रोवाइडर मैसेज को नहीं पढ़ सकता है।
बयान में कहा गया, "हम आपके सटीक लोकेशन को ट्रैक नहीं करते हैं। हम यह रिकॉर्ड नहीं रखते हैं कि हर कोई किसको मैसेज भेज रहा है और हम उन निजी मैसेजों को भी ट्रैक नहीं करते हैं जो लोग एक-दूसरे को भेज रहे हैं। हम किसी भी सरकार को थोक में जानकारी मुहैया नहीं करते हैं।"
