विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel-Hamas War: हूती विद्रोहियों ने दागी बैलिस्टिक मिसाइलें, इजरायल ने हमले को किया नाकाम

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Thu, 07 Dec 2023 05:44 AM (IST)

Israel-Hamas War Update यमन में स्थित ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। समाचार एजेंसी ...और पढ़ें

Israel-Hamas War: हूती विद्रोहियों ने दागी बैलिस्टिक मिसाइलें, इजरायल ने हमले को किया नाकाम (फाइल फोटो)
Israel-Hamas War: हूती विद्रोहियों ने दागी बैलिस्टिक मिसाइलें, इजरायल ने हमले को किया नाकाम (फाइल फोटो)

HighLights

  1. हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी।
  2. इजरायल ने मिसाइलों को मार गिराया।

एएनआई, तेल अवीव। यमन में स्थित ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने टाइम्स ऑफ इजरायल के हवाले से बताया कि ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।

इजरायल ने मिसाइलों को मार गिराया

हालांकि, इन मिसाइलों को इजरायल की लंबी दूरी की हवाई रक्षा प्रणाली ने मार गिराया है। जैसे ही हूती विद्रोहियों ने लाल सागर की ओर मिसाइलें दागी। वैसे ही इजरायल के दक्षिणी शहर इलियट में सायरन बजने शुरू हो गए। इजरायली रक्षा बलों ने कहा कि हवाई रक्षा प्रणाली ने बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया।

हूती विद्रोहियों ने ली जिम्मेदारी

आईडीएफ ने एक बयान में कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार अलर्ट सक्रिय किया गया था। यह लक्ष्य इजरायली क्षेत्र में दाखिल नहीं हो पाया, जिसे पहले ही रोक दिया गया। वहीं, ईरान समर्थित विद्रोही समूह ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसने इलियट क्षेत्र में सैन्य ठिकानों पर कई मिसाइलें दागी थी।

यह भी पढ़ें- Pakistan Fire: कराची के एक शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत; मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का आरोप, इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक में लोगों को बनाया निशाना; चार की मौत