विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel-Hamas War: गाजा के राफा में इजरायल की एयर स्ट्राइक, एक दर्जन से अधिक की मौत; मलबे के नीचे दबे मासूम

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Tue, 05 Dec 2023 02:59 AM (IST)

इजरायल-हमास के बीच युद्धविराम के बाद अब बार फिर युद्ध शुरू हो गया है। इजरायली सेना की कार्रवाई से गाजा ...और पढ़ें

Israel-Hamas War: गाजा के राफा में इजरायल की एयर स्ट्राइक, एक दर्जन से अधिक की मौत (फाइल फोटो)
Israel-Hamas War: गाजा के राफा में इजरायल की एयर स्ट्राइक, एक दर्जन से अधिक की मौत (फाइल फोटो)

HighLights

  1. इजरायल ने बहुमंजिला इमारत को बनाया निशाना।
  2. इजरायल के हमले में मारे गए कई लोग।

रायटर, गाजा। इजरायल-हमास के बीच युद्धविराम के बाद अब बार फिर युद्ध शुरू हो गया है। इजरायली सेना की कार्रवाई से गाजा में इमारतें खंडहर में तबदील हो गई है। हालात ये है कि लोग अब मलबों के नीचे दबे अपनों शवों को तलाश रहे है।

बहुमंजिला इमारत को बनाया निशाना

समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, गाजा के राफा में इजरायली सेना सोमवार सुबह हमला किया था। इस हमले में एक बहुमंजिला इमारत तबाह हो गई। इस बिल्डिंग में मौजूद बच्चे मलबे में दब गए। जिन्हें निकालने के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इजरायल के हमले में एक दर्जन लोग मारे गए

हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद कई बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। समाचार एजेंसी रायटर को स्थानीय लोगों ने बताया कि इजरायल के हमले में एक दर्जन से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इमारत के मलबे के नीचे कई मृतक अभी भी दबे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War के बीच गाजा के लोगों पर घर छोड़ने का दबाव, तुर्किये राष्ट्रपति बोले- हमले न रुके तो नेतन्याहू को बनाएंगे युद्ध अपराधी

गाजा में मारे गए 15 हजार से अधिक लोग

बता दें कि राफा क्षेत्र मिस्र सीमा के काफी करीब है। इस बीच इजरायल ने नागरिकों से गाजा के अन्य हिस्सों से दक्षिण की ओर जाने का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि इजरायल-हमास के बीच 7 अक्टूबर को युद्ध शुरू हुआ था। हमास के हमले में इजरायल में 1,200 लोग मारे गए थे। गाजा में स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इजरायल के हमले में गाजा में 15,000 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें से अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: 'गाजा में आम लोगों की हत्या कर रहा इजरायल', डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने UN को लिखा खुला पत्र