यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Israel-Hamas War: इजरायल ने गाजा के खान यूनिस में इमारत पर की एयर स्ट्राइक, 15 की मौत; 22 से अधिक घायल
Israel-Hamas War इजरायल ने दक्षिण गाजा में एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया है। इस हमले में 15 लोगों की ...और पढ़ें

HighLights
- इजरायल ने गाजा में किया हवाई हमला।
- इजरायल के हवाई हमले में 15 लोगों की मौत।
रायटर, काहिरा। हमास के साथ चल रहे युद्ध के बीच इजरायल ने एक बार फिर एयर स्ट्राइक की है। इजरायल ने दक्षिण गाजा में एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया है। इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 22 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
इजरायली हमले में मारे गए 15 लोग
समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, अल जजीरा और हमास से संबंधित एक टेलिग्राम चैनल ने इस हमले की पुष्टि की है। हमास के मुताबिक, मंगलवार देर रात दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में एक आवासीय अपार्टमेंट को इजरायल ने निशाना बनाया था। इस हमले में 15 लोग मारे गए और 22 अन्य घायल हो गए।
यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: तो अब जल्द धम जाएगा युद्ध? गाजा में बंधकों की रिहाई पर इजरायल हमास के बीच होगा संघर्ष विराम समझौता
नासिर अस्पताल में कराया गया घायलों को भर्ती
अल जजीरा टीवी ने आवासीय अपार्टमेंट के कुछ वीडियो को जारी किया है, जिसमें चादर में लिपटे कई मृत बच्चे दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान लोग मलबे में फंसे लोगों को भी निकालने में जुटे हैं। हमास के अनुसार, घायलों को नासिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
