विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Israel Exit Polls Live Updates: इजरायल चुनाव के रुझानों में नेतन्याहू गठबंधन आगे, 54 सीटों पर बनाई बढ़त

Published: Wed, 28 Oct 2026 08:39 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2026 03:48 PM (IST)

इजरायल चुनाव 2026 में वोटों की गिनती जारी है। इस चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए यहां देखिए।

इजरायल चुनाव 2026 लाइव

इजरायल चुनाव 2026 लाइव

डिजिटल डेस्क, यरूशलम। इजरायल चुनाव 2026 में एक बार फिर बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी बहुमत की तरफ बढ़ रही है। एग्जिट पोल के रुझानों में इजरायल का चुनाव रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। इजरायल में सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन को 61 सीटों की जरूरत है।

इजरायली टीवी चैनलों के एग्जिट पोल के मुताबिक, इस बार के चुनाव में किसी भी गठबंधन को बहुमत हासिल नहीं हुआ है। हालांकि ये अभी एग्जिट पोल के ही आंकड़े हैं, चुनावी नतीजों का आना अभी बाकी है।

इजरायल में इस बार के चुनाव में यहूदी-इजरायली वोट दोनों गुटों के बीच लगभग बराबर बंटे हुए हैं। इजरायल में रिकॉर्ड मतदान के बावजूद, कोई भी गुट अकेले सरकार बनाने की स्थिति में नहीं दिख रहा है।