विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ईरान के कई टॉप इंटेलिजेंस ऑफिसर मारे गए', मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच इजरायल का बड़ा दावा

Published: Mon, 02 Mar 2026 04:02 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2026 05:13 PM (IST)

इजरायली एयरफोर्स ने दावा किया है कि अमेरिका और इजरायल की संयुक्त स्ट्राइक में ईरान के कई वरिष्ठ खुफिया अधिकारी ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायली एयरफोर्स ने कहा है कि शनिवार को अमेरिका और इजरायल की तरफ से की गई स्ट्राइक के पहले दिन ईरान के कई सीनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर मारे गए। इजरायल के एयरफोर्स ने कहा कि इसमें इंटेलिजेंस के डिप्टी मिनिस्टर सईद याह्या हामिदी की भी मौत हो गई।

हामिदी पर ईरान और विदेशों में यहूदियों, वेस्टर्न एक्टर्स और सरकार के विरोधियों को टारगेट करने वाली आतंकी गतिविधियों को लीड करने का आरोप इजरायल लगाता है। वहीं इंटेलिजेंस अफेयर्स मिनिस्ट्री के एस्पियोनाज डिवीजन के हेड जलाल पोर हुसैन की भी मौत हो गई है।

आईएएफ ने दी जानकारी

इजरायल एयरफोर्स यानी आईएएफ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसकी जानकारी दी। पोस्ट में लिखा, 'IDF की सटीक इंटेलिजेंस के आधार पर उन्हें ऑपरेशन ‘रोरिंग लायन’ के शुरुआती हमले के दौरान टारगेट किया गया और मार गिराया गया और भी सीनियर अधिकारी मारे गए।'

आईएएफ ने कहा कि उन्होंने तेहरान स्थित मिनिस्ट्री के हेडक्वार्टर पर भी हमला किया। दरअसल ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद काफी तबाही मची है। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की भी मौत हो चुकी है। ईरान लगातार पलटवार कर रहा है। मिडिल ईस्ट के देशों में स्थित अमेरिकी बेसों पर भी ईरान ने हमला किया।

वहीं रविवार को नेतन्याहू ने कहा कि आने वाले दिनों में इजरायल अपने हमले और भी तेज करेगा। अमेरिकी सेंट्रल कमान ने रविवार को बताया कि शनिवार को अपना अभियान शुरू करने के बाद से अमेरिकी सेना ने अब तक एक हजार से अधिक ईरानी ठिकानों पर हमले किए हैं।

यह भी पढ़ें- दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी की रिफाइनरी पर ईरान का ड्रोन हमला, कौन है Aramco का मालिक? मुकेश अंबानी से खास कनेक्शन