विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Iran Israel War Live: बेरूत में इजरायली स्ट्राइक, ईरान में 1045 की मौत; अब तक क्या-क्या हुआ?

Published: Wed, 04 Mar 2026 05:08 PM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2026 06:59 PM (IST)

मध्य पूर्व में पांचवें दिन भी तनाव जारी है। इजरायल ने बेरूत के पास एक होटल और आवासीय इमारत पर ...और पढ़ें

HighLights

  1. बेरूत में इजरायली हवाई हमले, 6 लोगों की मौत हुई।

  2. होटल और आवासीय इमारतें बनीं हमलों का निशाना।

  3. लेबनान में मानवीय संकट, विस्थापन की आशंका बढ़ी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य पूर्व में छठे दिन भी तनाव जारी है। इजरायल के हवाई हमलों में लेबनान के बीच शहर बेरूत के पास एक होटल और आवासीय इमारत को निशाना बनाया गया। इस हमले में कम से कम 6 लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हुए हैं।

लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय और स्थानीय सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इजरायल ने हिज्बुल्लाह के दुश्मनों पर अपनी कार्रवाई को तेज कर दिया है, और यह हमले ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष का हिस्सा माने जा रहे हैं।

New Project - 2026-03-04T172422.092

समाचार एजेंसी Aljazeera के अनुसार, इजरायल द्वारा ईरान पर हुए हमले में भारत के समय अनुसार, बुधवार शाम 5 बजे तक 1045 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Iran Israel War लाइव अपडेट

  • हिज्बुल्लाह ने बॉर्डर के पास इजरायली बैटल टैंक को निशाना बनाने का दावा किया
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कंटेनर शिप पर प्रोजेक्टाइल से हमला: रिपोर्ट
  • इजरायल ने दक्षिणी लेबनान पर फिर से हमले करने की घोषणा की
  • श्रीलंका के पास ईरानी जहाज पर पनडुब्बी से हमला, 101 लोग लापता: रिपोर्ट

इलाकों में भी विस्फोट

  • बेरूत के बाहरी हिस्से में एक होटल भी हवाई हमले में प्रभावित हुआ।
  • एक आवासीय इमारत और कई अन्य इलाकों में भी विस्फोट और क्षति की खबरें हैं।
  • घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और बचाव दल प्रभावित इलाकों में राहत कार्य कर रहे हैं।
New Project - 2026-03-04T172407.899

विस्थापन की आशंका बढ़ रही

यह संघर्ष अब लेबनान तक फैल चुका है, जहां आम नागरिक भी हवाई हमलों और गोलाबारी के बीच फंस गए हैं। इस संकट के कारण इलाके में मानवीय संकट और विस्थापन की आशंका बढ़ रही है।

New Project - 2026-03-04T172453.180

घायलों की बढ़ती संख्या

यह इजरायल और हिज़्बुल्लाह/ईरान के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष का प्रमुख मोड़ है। यह झड़प अब सिर्फ सैन्य मोर्चे तक सीमित नहीं रही, बल्कि नागरिक क्षेत्रों में भी तबाही की वजह बन रही है। स्थानीय रिपोर्टों में अभी भी विस्थापन, घायलों की बढ़ती संख्या और क्षति का आकलन जारी बताया जा रहा है।

अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला

पश्चिम एशिया में इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ा युद्ध चौथे दिन मंगलवार को और तेज हो गया। ईरान ने अपने हमलों की तीव्रता बढ़ाते हुए इजरायल के अलावा सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला करके उसे उड़ा दिया। दुबई, दोहा और अबू धाबी में भी धमाके हुए।

New Project - 2026-03-04T173652.879

कमान सेंटर उड़ाने का दावा

इजरायल और अमेरिका ने तेहरान में राष्ट्रपति कार्यालय और सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की इमारत, हवाई अड्डों के अलावा परमाणु संयंत्रों वाले इश्फहान और शिराज शहरों पर भी भीषण हवाई हमले किए। रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमान सेंटर को भी उड़ाने का दावा किया। हमले में बुशेहर हवाई अड्डे पर एक यात्री विमान तबाह हो गया।

  • इजरायली हमलों में मारे गए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई को उनके गृहनगर मशद में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। रिवोल्यूशनरी गार्ड ने होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह बंद करने का एलान किया है।
  • इजरायल समेत तमाम देशों में मौजूद 3500 अमेरिकी नागरिकों को निकालने की तैयारी तेज की जा रही है। 130 लोग निकाले जा चुके हैं। ईरानी हमलों में अब तक छह अमेरिकी सैनिकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
  • तेल टैंकरों पर ईरान के हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हुई है। ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने देश में रह रहे करीब नौ हजार लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। उन्हें आपात स्थिति में ही घर से बाहर निकलने को कहा है।
  • युद्ध की आग लेबनान तक फैल चुकी है। इजरायल ने ईरान के समर्थन में उतरे हिजबुल्ला पर कार्रवाई करते हुए लेबनान में जमीनी सैन्य अभियान शुरू कर दिया।
  • इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में अतिरिक्त जमीनी सैनिक भेजे और हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमले किए, जिसमें 40 लोगों के मारे जाने की खबर है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए थे कि ईरान के खिलाफ जमीनी सैन्य अभियान छेड़ा जा सकता है।
  • न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार, लेबनान में इजरायल के हमले शुरू होने के बाद हिजबुल्ला ने इजरायल के खिलाफ खुले युद्ध का एलान कर दिया। इजरायली हमले में लेबनान की राजधानी बेरूत समेत तमाम शहरों में पूरे दिन धमाके होते रहे। इजरायल ने लेबनान में जमीनी अभियान भी छेड़ दिया है।
  • हिजबुल्ला ने भी इजरायल पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए। लेबनान के 50 गांवों को खाली करने के आदेश दिए गए हैं। अमेरिका ने बेरूत में अपने दूतावास को बंद कर दिया है।

तेल टैंकर पर ईरानी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत

ओमान के मस्कट बंदरगाह पर खड़े तेल टैंकर पर ईरानी हमले में मारे गए भारतीयों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। वहीं एक के घायल होने की भी पुष्टि हुई है। नौवहन महानिदेशालय ने मंगलवार को बताया कि ये चारों घटनाएं विदेशी झंडे लगे जहाजों पर हुईं। महानिदेशालय ने कहा कि शेष चालक दल सुरक्षित है और प्रभावित नाविकों व उनके परिवारों को हरसंभव सहायता दी जा रही है। भारतीय नौसेना, विदेश मंत्रालय और अन्य एजेंसियों के साथ 24 घंटे निगरानी समन्वय जारी है। साथ ही समुद्री परिचालकों के लिए परामर्श जारी किया गया है।

 

 

यह भी पढ़ें- ईरान-इजरायल जंग: केरल से खाड़ी तक सब्जियों की सप्लाई प्रभावित, क्या कीमतों में होगा इजाफा?