विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैक्रों की यात्रा के दौरान धमाके: दमिश्क बम हमले के पीछे ISIS का हाथ, सीरियाई सुरक्षा बलों ने आतंकियों को दबोचा

Published: Fri, 10 Jul 2026 07:22 AM (IST)

सीरिया के आंतरिक मंत्री अनस खातेब ने गुरुवार को दावा किया कि मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रों के ...और पढ़ें

दमिश्क बम हमले के पीछे ISIS का हाथ (फोटो- रॉयटर)

दमिश्क बम हमले के पीछे ISIS का हाथ (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. पहले नगर निगम प्रशासन ने तीन जुलाई को नोटिस जारी किया था

  2. भाजपा का कहना है कि पांच साल पहले इस कार्यालय का निर्माण हुआ था

रॉयटर, दमिश्क। सीरिया के आंतरिक मंत्री अनस खातेब ने गुरुवार को दावा किया कि मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रों के पहले सीरिया दौरे पर हुए धमाकों में शामिल कथित आतंकवादी सेल के सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया है।

सीरिया का कहना है कि मैक्रोन की यात्रा के दौरान दमिश्क में हुए बम धमाकों के पीछे आईएसआईएस का हाथ था। सीरिया के एक सुरक्षा अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि इस सप्ताह फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की दमिश्क यात्रा के दौरान हुए दो बम विस्फोटों के लिए जिम्मेदार गुट इस्लामिक स्टेट समूह से संबद्ध था।

सीरिया टीवी के अनुसार, खातेब ने अधिकारियों से आतंकी सेल के सदस्यों की पहचान, उनकी भूमिका और उनसे जुड़े सभी जुड़ावों के बारे में जानकारी सार्वजनिक करने को कहा है। गौरतलब है कि मंगलवार को दमिश्क में मैक्रों के होटल के पास दो धमाके हुए थे। घटना में 18 लोग घायल हो गए थे।


सीरियाई गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने सीरिया की राजधानी और आसपास के इलाकों में छापेमारी की और बम विस्फोटों के लिए जिम्मेदार पूरे गिरोह को ध्वस्त करने में सफलता प्राप्त की।

दमिश्क प्रांत के ग्रामीण क्षेत्र के आंतरिक सुरक्षा बलों के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अहमद अल-दलाती ने बाद में सरकारी टेलीविजन को बताया कि संदिग्ध आईएस से जुड़े एक गुट के सदस्य थे।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा कैमरों की फुटेज की समीक्षा करने के बाद जांचकर्ताओं ने गुट के एक सदस्य की पहचान कर ली और उसका पीछा करते हुए अन्य संदिग्धों की पहचान की।