खामेनेई जिंदा हैं या मारे गए? इजरायल-ट्रंप के दावे पर ईरान ने दिया ये जवाब
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने एनबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा है कि "जहां तक मुझे पता है", ...और पढ़ें

खामेनेई जिंदा हैं या मारे गए? इजरायल के दावे पर ईरान ने दिया का जवाब (फोटो- रॉयटर)
HighLights
ईरानी विदेश मंत्री बोले राष्ट्रपति और अधिकांश उच्च पदाधिकारी सुरक्षित हैं
इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से ईरान पर बड़े हमले शुरू किए
तेहरान स्थित वह क्षेत्र भी प्रभावित हुआ जहां खामेनेई का आधिकारिक आवास स्थित है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमले करना शुरू कर दिया है। वहीं, कुछ इजरायली मीडिया चैनलों ने चलाया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई मारे गए हैं। लेकिन इस स्थिति पर अभी स्पष्ट पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन नवीनतम जानकारी के अनुसार वे जीवित हैं।
ट्रंप और नेतन्याहू के दावों परईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने एनबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा है कि "जहां तक मुझे पता है", खामेनेई अभी जीवित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और अधिकांश उच्च पदाधिकारी सुरक्षित हैं, हालांकि कुछ कमांडरों की मौत की पुष्टि हुई है।
इजरायली मीडिया (जैसे चैनल 12 और अन्य) ने अनाम सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि शनिवार सुबह (28 फरवरी 2026) के हमलों में खामेनेई की मौत हो गई है या कम से कम गंभीर रूप से घायल हैं। इजरायल के आकलन में "बढ़ते संकेत" बताए गए, और कुछ रिपोर्टों में कहा गया कि उनके संपर्क में कोई नहीं है। लेकिन इजरायल सरकार ने इसे आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की।
पांच पॉइंट में समझें हमले की पूरी बात
- इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से ईरान पर बड़े हमले शुरू किए, जिसे इजरायल ने ऑपरेशन लायंस रोर और अमेरिका ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी नाम दिया।
- शुरुआती हमलों में तेहरान में खामेनेई के परिसर, कार्यालयों और अन्य सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।
- न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा जारी उपग्रह तस्वीरों में खामेनेई के आधिकारिक निवास में भारी नुकसान दिखा है।
- रिपोर्टों में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नासिरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पाकपुर समेत कुछ वरिष्ठ कमांडरों की मौत की खबरें हैं।
- नेतन्याहू और ट्रंप ने हमलों को जायज ठहराते हुए कहा कि यह ईरान के परमाणु कार्यक्रम, मिसाइल क्षमता को खत्म करने और शासन बदलने के लिए है। ट्रंप ने ईरानी लोगों से अपील की कि वे सरकार पर कब्जा कर लें।
- ईरान ने जवाबी कार्रवाई की: इजरायल पर मिसाइलें दागीं, और कतर, यूएई, सऊदी अरब, बहरीन में अमेरिकी संपत्तियों पर हमले किए। ईरान ने कहा कि वह "पूर्ण शक्ति" से जवाब देगा।
यह स्थिति तेजी से बदल रही है, और खामेनेई की मौत की अफवाहें अभी भी चल रही हैं क्योंकि उनके कोई हालिया सार्वजनिक बयान या उपस्थिति नहीं आई है। लेकिन ईरानी पक्ष से स्पष्ट इनकार आया है।
