'क्या फिर 9/11 हो रहा है?' आसमान में मौत को सामने देख चीख पड़े फ्लाईदुबई के यात्री
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में बुधवार को हुई खौफनाक घटना ने यात्रियों के मन में ...और पढ़ें

आसमान में मौत को सामने देख चीख पड़े फ्लाईदुबई के यात्री (फोटो- रॉयटर)
HighLights
यात्री ने कहा विमान की नाक नीचे की ओर झुक गई थी
अंत में विमान सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में बुधवार को हुई खौफनाक घटना ने यात्रियों के मन में 9/11 की यादें ताजा कर दीं। एक पायलट ने दूसरे पायलट पर चाकू से हमला किया, विमान अचानक तेजी से नीचे गिरा और यात्रियों ने हमलावर को काबू कर लिया।
यात्री डेनियल ने एक चैनल को बताया कि विमान की नाक नीचे की ओर झुक गई और तेजी से गोता लगाने लगा। लगा कि अब सब खत्म... फिर से 11 सितंबर जैसा हमला हो रहा है।
उन्होंने कहा कि कॉकपिट में लड़ाई की आवाजें सुनाई दीं, दरवाजा थोड़ा खुला दिखा और किसी को बाहर धकेलने की कोशिश हो रही थी। चिल्लाने की आवाजें आईं और फर्श पर खून फैला हुआ दिख रहा था।
फ्लाइट ट्रैकर डेटा के मुताबिक, संघर्ष के दौरान विमान ने महज 37 सेकंड में 14,000 फीट से ज्यादा ऊंचाई गंवा दी। दो अन्य पायलटों ने नियंत्रण संभाला और विमान की घूमने वाली स्थिति खत्म हो गई। अंत में विमान सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया, जहां से यात्रियों को तेल अवीव भेजा गया।
इजरायली अधिकारियों के अनुसार, एक पायलट ने विमान की सिस्टम को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके दौरान उन पर हमला हुआ। कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों ने कॉकपिट में घुसकर हमलावर को काबू कर लिया। संदिग्ध को सऊदी में हिरासत में लिया गया है।
विमान से 7700 इमरजेंसी कोड भेजा गया, जो हाईजैकिंग का संकेत है। बाद में इसे 7500 में बदल दिया गया, जो अवैध हस्तक्षेप दर्शाता है। इजरायल ने लड़ाकू विमान भी उड़ाए थे।
9/11 की घटना
9/11 की घटना 11 सितंबर 2001 को संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ अल-कायदा द्वारा किए गए घातक आत्मघाती आतंकवादी हमलों की एक श्रृंखला थी।
