श्रीलंका के पास ईरानी जहाज पर पनडुब्बी हमला, 101 लापता और 78 घायल
श्रीलंका के तट के पास एक ईरानी जहाज पर पनडुब्बी हमले में कम से कम 101 लोग लापता हो गए हैं और 78 घायल हुए हैं।

ईरानी जहाज पर सबमरीन हमला (File Photo)
HighLights
श्रीलंका तट के पास ईरानी जहाज पर पनडुब्बी हमला
हमले में 101 लोग लापता, 78 अन्य घायल
श्रीलंका ने बचाव अभियान चलाया, घायलों को अस्पताल में भर्ती
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के तट से दूर एक ईरानी जहाज पर पनडुब्बी हमले के बाद कम से कम 101 लोग लापता बताए जा रहे हैं और 78 घायल हुए हैं। यह जानकारी श्रीलंका की नौसेना और रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने रॉयटर्स को बुधवार को दी।
30-35 को लोग बचाए गए
रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरानी फ्रिगेट आईरिस डेना श्रीलंका के क्षेत्रीय जल के बाहर डूब रहा था। जहाज पर 180 लोग थे, जिनमें से लगभग 30-35 को बचाया गया। श्रीलंका ने तुरंत बचाव अभियान चलाया और घायलों को दक्षिणी अस्पताल में भर्ती कराया।
ईरान में जल्द होगा नए सुप्रीम लीडर का एलान
न्यूज एजेंसी तस्नीम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में एक अधिकारी ने स्टेट टेलीविजन को बताया कि मैं लोगों के लिए अच्छी खबर लाया हूं कि लीडरशिप के फील्ड में कोई प्रॉब्लम नहीं आई है। लीडरशिप काउंसिल अभी देश चला रही है और जल्द से जल्द एक लीडर अपॉइंट किया जाएगा।
हिज्बुल्लाह ने हेडक्वार्टर को निशाना बनाया
हिज्बुल्लाह ने कहा कि उसने मंगलवार रात में सेंट्रल इजरायल में एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के हेडक्वार्टर को ड्रोन अटैक से निशाना बनाया और साथ ही यह भी कहा कि उसने एक ड्रोन कंट्रोल बेस पर मिसाइल लॉन्च की।
