यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'हम युद्ध नहीं चाहते, मगर इजरायल ने हमला किया तो करारा जवाब मिलेगा'; ईरानी राष्ट्रपति ने दी खुली धमकी
इजरायल और ईरान के बीच युद्ध की नौबत आ गई है। अगर इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला किया तो ...और पढ़ें

HighLights
- ईरान और इजरायल के बीच बढ़ता जा रहा तनाव।
- किसी भी वक्त ईरान पर हमला कर सकता इजरायल।
- ईरान ने कहा- हमला किया तो करारी प्रतिक्रिया देंगे।
आईएएनएस, तेहरान। इजरायल और ईरान के बीच तनाव बेहद चरम पर है। किसी ने भी एक कदम बढ़ाया तो युद्ध होना तय है। मंगलवार को इजरायल पर ईरान ने 181 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया था। अब इजरायल ने भी सबक सिखाने की बात कही है। इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बड़ा बयान दिया है।
ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान युद्ध नहीं चाहता है। अगर इजरायल ने ईरान पर जवाबी हमला किया तो हम भी पलटवार करेंगे। ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर जायोनी शासन (इजरायल) अपने अपराधों को नहीं रोकता है तो उसे कठोर प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: ईरान में भीषण तबाही मचाने जा रहा इजरायल? सामने आया नेतन्याहू का पूरा प्लान; अमेरिका बोला- हम समर्थन नहीं करते
कतर पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति
ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन बुधवार को अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर कतर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से मुलाकात की। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य कतर और ईरान के मध्य सहयोग को बढ़ाना है। ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन गुरुवार को आयोजित होने वाले एशिया सहयोग वार्ता शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे।
