विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईद के दिन ईरान ने यरुशलम पर दागी मिसाइल, अल-अक्सा मस्जिद के पास धमाका; इजरायल बोला- यही है इनका असली चेहरा

Published: Sun, 22 Mar 2026 12:00 AM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2026 02:26 AM (IST)

ईरान और इजरायल में संघर्ष लगातार भयंकर होता जा रहा है। ईद-उल-फितर के दिन यरुशलम पर ईरान ने मिसाइल से ...और पढ़ें

ईद के दिन ईरान ने यरुशलम पर दागी मिसाइल (फोटो- वीडियो ग्रैब)

ईद के दिन ईरान ने यरुशलम पर दागी मिसाइल (फोटो- वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. ऐसा 60 वर्षों में पहली बार हुआ जब अल अक्सा मस्जिद में लोगों को भीतर जाने की अनुमति नहीं मिली

  2.  अल-अक्सा मस्जिद से कुछ सौ मीटर की दूरी पर गिरी मिसाइल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और इजरायल में संघर्ष लगातार भयंकर होता जा रहा है। ईद-उल-फितर के दिन यरुशलम पर ईरान ने मिसाइल से हमला कर दिया जो अल-अक्सा मस्जिद से कुछ सौ मीटर की दूरी पर जा गिरी। इजरायली विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें हमले के बाद की तबाही को दिखाया गया है।

इजरायली विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना का वीडियो साझा करते हुए इसे 'मुल्ला शासन' का असली चेहरा करार दिया है और आरोप लगाया है कि ईरान ने मुसलमानों, ईसाइयों और यहूदियों के लिए दुनिया के सबसे पवित्र स्थलों की सुरक्षा को गंभीर खतरे में डाल दिया।

ईरान के हमले के बाद लगभग 60 वर्षों में यह पहली बार हुआ जब मुस्लिम उपासकों को अल-अक्सा मस्जिद के भीतर प्रवेश करने से रोक दिया गया, जिसके कारण सैकड़ों लोगों को पुराने शहर के बंद द्वारों के बाहर ही ईद की नमाज अदा करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

इजरायली अधिकारियों के अनुसार, पवित्र स्थलों के इतने करीब मिसाइल का गिरना क्षेत्र में बढ़ते संघर्ष का एक खतरनाक मोड़ है, जो धार्मिक स्थलों की गरिमा और सुरक्षा पर सीधे प्रहार करता है।