'सीजफायर गलत': ईरान ने पाक में US के साथ बातचीत से पहले 'यूरेनियम एनरिचमेंट' पर खींची रेड लाइन
ईरान के परमाणु एजेंसी प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने अमेरिका के साथ आगामी वार्ता से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ...और पढ़ें
-1775733076323_m.webp)
मोजताबा खामेनेई, डोनल्ड ट्रंप और शहबाज शरीफ

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग में सीजफायर के बाद ईरानी परमाणु एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने बड़ा बयान दिया है। इस्लामी ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका के साथ किसी भी युद्धविराम की बातचीत के लिए ईरान के यूरेनियम संवर्धन के अधिकार की रक्षा करना जरुरी है।
परमाणु एजेंसी प्रमुख इस्लामी का बयान
ईरान के परमाणु एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की स्मृति सभा के दौरान एसोसिएटेड प्रेस को दिए गए बयान में कहा, 'यह उन आवश्यक बातों में से एक है जिनके बारे में कोई समझौता नहीं किया जा सकता।'
इस्लामी ने ईरान की 10 सूत्रीय स्थायी युद्धविराम योजना का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका इस प्रस्ताव के तीन मुख्य बिंदुओं का पहले ही उल्लंघन कर चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका का ईरान के यूरेनियम संवर्धन के अधिकार को स्वीकार करने से इनकार करना 10-सूत्रीय प्रस्ताव के छठे बिंदु का सीधा उल्लंघन है।

उन्होंने तीन प्रमुख उल्लंघनों का हवाला दिया
- लेबनान में संघर्ष-विराम से संबंधित पहले बिंदु का पालन न करना, जबकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी इसे तत्काल लागू होने वाला बताया था।
- ईरान के हवाई क्षेत्र में घुसपैठिए ड्रोन का प्रवेश, जिसे फार्स प्रांत के लार शहर के पास नष्ट किया गया।
- ईरान के संवर्धन अधिकार से इनकार।
इस्लामी ने चेतावनी दी कि इन उल्लंघनों के बावजूद 'बातचीत के लिए व्यावहारिक आधार' को नजरअंदाज किया जा रहा है। ऐसे में द्विपक्षीय संघर्ष-विराम या वार्ता करना तर्कसंगत नहीं है। बता दें अमेरिका और ईरान इस हफ्ते के अंत में पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में महत्वपूर्ण वार्ता के लिए मिलने वाले हैं।
