युद्ध का 23वां दिन: ईरान का इजरायल पर विस्फोटक वार, 300 लोग घायल; ट्रंप ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के 23वें दिन ईरान ने इजरायल पर 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिसमें 300 से ...और पढ़ें
HighLights
ईरान ने इजरायल पर 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।
हमले में 300 से अधिक लोग घायल, बच्चे भी शामिल।
ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए 48 घंटे दिए।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग का 23वां दिन है। ईरान ने आज रविवार सुबह इजरायल पर बड़ा हमला किया और 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।
टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के इस हमले में 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने भी इस हमले की पुष्टि की है और बताया है कि इस हमले में घायल हुए लोगों में बच्चे भी शामिल हैं।
इजरायल पर ईरान के विस्फोटक हमले
ईरान लगातार इजरायल पर हमला कर रहा है। आज सुबह हुए हमले से पहले ईरान ने बीती रात शनिवार को भी इजराइल के डिमोना और अराद शहरों पर हमला किया। यहां इजरायल का बड़ा न्यूक्लियर प्लांट मौजूद है।
इजरायल और अमेरिका भी मिलकर ईरान पर हमला कर रहे हैं। लेकिन ईरान भी हमलों का जवाब दे रहा है।
-1774178206557.jpg)
ट्रंप का अल्टीमेटम
ईरान की तरफ से बढ़ रहे हमलों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान ने 48 घंटे के अंदर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला तो अमेरिका, ईरान के पावर प्लांट पर हमला करेगा।
अमेरिका ने यहां तक कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो हमले की शुरुआत सबसे बड़े प्लांट पर हमला करने से होगी।
ट्रंप के अल्टीमेटम पर ईरान ने भी पलटवार करते हुए कहा है कि अगर हमारे पावर प्लांट को निशाना बनाया गया तो वह मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजराइल से जुड़े सभी ऊर्जा ढांचों पर हमला करेगा।
यह भी पढ़ें- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंग...जहाजों के लिए मौत की घंटी, जापान ने ईरान के सामने रखा ये प्रस्ताव
यह भी पढ़ें- क्या उल्टा पड़ गया ट्रंप कार्ड: यूएस राष्ट्रपति के काबू से बाहर होती जा रही ईरान के खिलाफ जंग?
