विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान में लड़कियों के स्कूल पर किसने किया हमला? US-Iran एक-दूसरे पर लगा रहे दोष

Published: Sun, 08 Mar 2026 09:07 AM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2026 09:08 AM (IST)

ईरान में पिछले शनिवार लड़कियों के एक स्कूल पर हुए हमले में 150 से अधिक लोगों की हत्या हुई। अमेरिका ...और पढ़ें

ईरान के स्कूल पर हमला होने पर ट्रंप का बयान

ईरान के स्कूल पर हमला होने पर ट्रंप का बयान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, पिछले शनिवार 28 फरवरी को लड़कियों के एलिमेंट्री स्कूल पर हमला हुआ था, जिसमें 150 से ज्यादा लोग मारे गए, इनमें ज्यादातर छात्राएं ही थीं।

इजरायल और यूनाइटेड स्टेट्स ने इस हमले को लेकर कोई जिम्मेदारी नहीं ली है। US अधिकारियों का कहना है कि इसकी जांच चल रही है जबकि ईरान ने हमले के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है।

Trump decline allegation on school attack of Iran (1)

स्कूल में हुए हमले पर ट्रंप का बयान

अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनल्ड ट्रंप ने शनिवार को ईरान पर आरोप लगाया कि ईरान के अधिकारियों ने ही दक्षिणी काउंटी मिनाब के एक स्कूल पर जानलेवा हमला किया है।

ट्रंप ने एयर फोर्स वन में रिपोर्टर्स से बात करते हुए कहा, 'हमें लगता है कि यह ईरान ने किया है। क्योंकि जैसा कि आप जानते हैं, वे अपने हथियारों के मामले में बहुत गलत हैं। उनके पास बिल्कुल भी एक्यूरेसी नहीं है।'

पेंटागन ने पुष्टि की है कि वह हमले की जांच कर रहा है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, 'अमेरिका जानबूझकर किसी स्कूल को निशाना नहीं बनाएगा।'

किसने किया हमला?

न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार ने गुरुवार को बताया कि अमेरिकी सेना के बयानों से पता चलता है कि सेना होर्मुज जलडमरूमध्य के पास नौसेना के ठिकानों पर हमला कर रही थी, जहां रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का बेस है। इससे पता चलता है कि हमला करने की सबसे ज्यादा आशंका उन्हीं की थी।

टाइम्स ने कहा कि हमले के समय के सोशल मीडिया पोस्ट, साथ ही गवाहों की तस्वीरों और वीडियो के एनालिसिस से पता चला कि स्कूल पर उसी समय हमला किया गया था जब गार्ड्स के नौसेना बेस की जगहों पर हमला हुआ था।

Trump decline allegation on school attack of Iran (2)

ईरान ने अमेरिका पर लगाया आरोप

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने UAE में एक US बेस को टारगेट किया था। गार्ड्स ने आरोप लगाया कि अमेरिका इस बेस का इस्तेमाल लॉन्चपैड के तौर पर कर रहा था।

गार्ड्स ने सरकारी टीवी पर एक बयान में कहा, 'इलाके में अमेरिकी आतंकवादियों के अल-धफरा एयर बेस को ड्रोन और सटीक मिसाइलों का इस्तेमाल करके निशाना बनाया गया था।'

यह भी पढ़ें- भारत को रूस से तेल खरीदने की छूट पर क्या बोले ट्रंप? US ट्रेजरी सेक्रेटरी ने किया था बड़ा दावा

यह भी पढ़ें- ईरान ने दुबई में किया ड्रोन हमला, एक पाक नागरिक की मौत; तेहरान का दावा- 'अमेरिकी सैनिक हिरासत में'