विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'एनरिच्ड यूरेनियम कहीं ट्रांसफर नहीं होगा', ट्रंप के दावों पर ईरान की दो टूक

Published: Sat, 18 Apr 2026 11:43 AM (IST)

ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के इस दावे को खारिज कर दिया है कि तेहरान अपने एनरिच्ड यूरेनियम को ...और पढ़ें

HighLights

  1. ईरान ने ट्रंप के एनरिच्ड यूरेनियम हस्तांतरण दावे को खारिज किया।

  2. ईरानी प्रवक्ता ने कहा, यूरेनियम भंडार कहीं भी ट्रांसफर नहीं होगा।

  3. बातचीत अब युद्ध समाप्त करने, प्रतिबंध हटाने पर केंद्रित है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के इस दावे को खारिज कर दिया कि तेहरान अपने एनरिच्ड यूरेनियम को सौंपने को सहमत हो गया है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह भंडार कहीं भी ट्रंसफर नहीं किया जाएगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने सरकारी टीवी से कहा, "ईरान का एनरिच्ड यूरेनियम कहीं भी ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को अमेरिका को ट्रांसफर करने का मुद्दा बातचीत में कभी उठाया ही नहीं गया।"

एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने के दावों को ईरान ने किया खारिज

यह बयान तब आया जब ट्रंप ने इससे पहले ट्रुथ सोशल पर कहा, "अमेरिका को वह सारी न्यूक्यिर धूल मिलेगी, जो हमारे महान B2 बॉम्बर ने बनाई है।"

उनका इशारा उस एनरिच्ड यूरेनियम की ओर था, जो कथित तौर पर अमेरिका के पिछले हमलों के दौरान जमीन में दब गया था। हालांकि, बाकाई ने कहा कि वॉशिंगटन के साथ हालिया बातचीत का मुख्य मकसद संघर्ष को खत्म करना था, न कि यूरेनियम को वापस हालिस करना।

अब बातचीत युद्ध को खत्म करने पर केंद्रित- ईरानी प्रवक्ता

ईरानी प्रवक्ता ने कहा, "पिछली बातचीत का फोकस न्यूक्लियर मुद्दे पर था, लेकिन अब बातचीत युद्ध को खत्म करने पर केंद्रित हैं। जाहिर है, अब चर्चा के विषयों का दायरा काफी बढ़ गया है और उनमें विविधता भी आई है। प्रतिबंधों को हटाने के लिए बनाया गया 10 सूत्रीय प्लान हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। थोपे गए युद्ध के दौरान हुए नुकसान के लिए मुआवजे का मुद्दा हमारे लिए खास अहमियत रखता है।"

एनरिच्ड यूरेनियम पर अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में दावा

उनका यह बयान अमेरिकी न्यूज आउटलेट 'एक्सियोस' की एक रिपोर्ट के बाद आया है। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि अमेरिका और ईरान एक ऐसे प्रस्ताव पर बातचीत कर रहे हैं, जिसके तहत तेहरान द्वारा एनरिच्ड यूरेनियम का भंडार सौंपने के बदले वॉशिंगटन ईरान को 20 अरब डॉलर के फ्रीज किए गए फंड को रिलीज कर सकता है।

यह भी पढ़ें- क्या है यूरेनियम डस्ट, जिसे अमेरिका ईरान से हटाना चाहता है?