विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डोनल्ड ट्रंप पाकिस्तान जाने का बनाते रह गए प्लान, ईरान ने दूसरे दौर की बातचीत को ठुकराया

Published: Sun, 19 Apr 2026 11:49 PM (GMT+05:30)

ईरान ने अमेरिका के साथ दूसरे दौर की बातचीत में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। ईरानी समाचार एजेंसी ...और पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन। (फाइल फोटो)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन। (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत के दूसरे दौर में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। देश की आधिकारिक सरकारी न्यूज एजेंसी इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (IRNA) ने रविवार को यह जानकारी दी।

आईआरएनए के अनुसार, बातचीत इसलिए रुक गई है क्योंकि उसने अमेरिका की ओर से अत्यधिक मांगों और अनुचित, अवास्तविक अनुरोधों के साथ-साथ बदलते रुख और विरोधाभासी बयान आए हैं।

ईरान ने दूसरे दौर की बातचीत से क्यों किया इनकार

रिपोर्ट में कहा गया कि "तथाकथित नौसैनिक नाकाबंदी" जारी है। ईरान इसे संघर्ष-विराम की सहमति का उल्लंघन मानता है। इसके अलावा, रिपोर्ट में लगातार जारी धमकी भरे बयानों का भी जिक्र किया गया है। आईआरएनए ने कहा, "इन परिस्थितियों में सार्थक बातचीत की कोई स्पष्ट संभावना नजर नहीं आती।"

पाकिस्तान में डेलिगेशन भेजने की तैयारी में ट्रंप

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि वह बातचीत के लिए एक डेलिगेशन पाकिस्तान भेज रहे हैं और इसे सोमवार रात तक पहुंच जाना चाहिए। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान ने युद्धविराम का गंभीर उल्लंघन किया है, लेकिन शांति समझौता किसी न किसी तरह होकर रहेगा, चाहे अच्छे तरीके से हो या फिर सख्त तरीके से। इसके साथ ही उन्होंने ईरान को उड़ा देने की अपनी धमकी को फिर से दोहराया।

शहबाज शरीफ ने की पेजेश्कियन से फोन पर बात

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आज शाम ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बातचीत की। शरीफ के दफ्तर से जारी एक बयान में पाकिस्तान ने इस बातचीत को गर्मजोशी भरा और सौहार्दपूर्ण बताया और कहा कि यह लगभग 45 मिनट तक चली।

यह भी पढ़ें: ट्रंप की सख्त चेतावनी के बीच इस्लामाबाद में दूसरे दौर की बातचीत, ईरान ने रखी 5 शर्तें