ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज, अमेरिका पर लगाया समझौते के उल्लंघन का आरोप
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से बंद कर दिया है, जब अमेरिका ने कहा कि उसकी नाकेबंदी जारी रहेगी। ...और पढ़ें

ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज। (रॉयटर्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के अपने फैसले को तुरंत पलट दिया है। शनिवार को इस अहम जलमार्ग पर फिर से पाबंदियां लगा दी गईं, जब अमेरिका ने कहा कि इस कदम से उसकी नाकाबंदी खत्म नहीं होगी।
ईरान की संयुक्त सैन्य कमांड ने शनिवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण अपनी पिछली स्थिति में लौट आया है। उसने चेतावनी दी कि जब तक ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिका की नाकेबंदी लागू रहेगी, तब तक जलडमरूमध्य से आवाजाही को रोकता रहेगा।
ईरान पर नाकाबंदी लागू रहेगी- ट्रंप
यह घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के उस बयान के अगले दिन सुबह की गई, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका नाकेबंदी पूरी तरह लागू रहेगी, जब तक कि तेहरान अमेरिका के साथ कोई समझौता नहीं कर लेता, जिसमें उसके परमाणु कार्यक्रम पर भी समझौता शामिल हो।
ईरानी दूतावास ने फिर ट्रंप का मजाक उड़ाया
ट्रंप के संदेशों के जवाब में, ईरान की संसद के स्पीकर बाकिर गालिबफ ने कहा कि ट्रंप ने एक घंटे में सात झूठे दावे किए हैं। अगर अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहती है, तो ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर सकता है। होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रहेगा या बंद, और इसे नियंत्रित करने वाले नियम क्या होंगे, यह फैसला जमीनी हालात के आधार पर होगा, न कि सोशल मीडिया के जरिए।
दक्षिण अफ्रीका में मौजूद इरानी दूतावास ने 'एक्स' पर लिखा, 'होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के परमिट सोशल मीडिया के जरिए नहीं दिए जाते।'
(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- 'सोशल मीडिया से नहीं खुलेगा होर्मुज', ईरान ने ट्रंप के दावे का उड़ाया मजाक
