अमेरिका से तनाव के बावजूद ईरान ने पनडुब्बी से किया क्रूज मिसाइल का परीक्षण
इस परीक्षण से ईरान और अमेरिका के रिश्ते और खराब होने की आशंका जताई जा रही है। ईरान की बढ़ती सामरिक शक्ति अमेरिका को खटकती है।
By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Sun, 24 Feb 2019 06:50 PM (IST)Updated: Sun, 24 Feb 2019 06:50 PM (IST)
तेहरान, एपी। अमेरिका से चल रही तनातनी के बीच ईरान ने अपनी सामरिक शक्ति का प्रदर्शन करते हुए पहली बार पनडुब्बी से क्रूज मिसाइल दागने का परीक्षण किया है। यह परीक्षण फारस की खाड़ी के मुहाने पर स्थित होरमुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में चल रहे ईरान के सालाना सैन्य अभ्यास के दौरान नौसेना की एक पनडुब्बी से किया गया। ईरान की अर्धसरकारी न्यूज एजेंसी ने अधिकारियों के हवाले से परीक्षण को सफल बताते हुए कहा कि ईरान के पास इस तरह की कई पनडुब्बियां हैं।
इस परीक्षण से ईरान और अमेरिका के रिश्ते और खराब होने की आशंका जताई जा रही है। ईरान की बढ़ती सामरिक शक्ति अमेरिका को खटकती है। इसी के चलते वह ईरान पर कई प्रतिबंध भी लगा चुका है। इसके जवाब में ईरान कई बार होरमुज जलडमरूमध्य को बंद करने की धमकी दे चुका है। होरमुज का विश्व व्यापार में काफी महत्व है। दुनिया में कच्चे तेल के कारोबार का एक तिहाई हिस्सा इसी क्षेत्र से होकर गुजरता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें