विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जंग में ईरान को फायदा ही फायदा! खार्ग टर्मिनल के जरिए कर रहा गाढ़ी कमाई; खाड़ी देशों को लगा जोर का झटका

Published: Mon, 23 Mar 2026 09:20 AM (IST)

अमेरिका-इजरायल के हमलों के बावजूद ईरान ने संघर्ष को अपने फायदे में बदल दिया है। वह खार्ग टर्मिनल के जरिए ...और पढ़ें

HighLights

  1. ईरान प्रतिदिन 1.7-2 मिलियन बैरल तेल निर्यात कर रहा है।

  2. खार्ग टर्मिनल से ईरान को युद्ध में भारी मुनाफा हुआ।

  3. खाड़ी देशों का तेल उत्पादन 70% तक गिर गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल ने जब 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था तब यह सोचा भी नहीं होगा कि तेहरान इस तरह से पलटवार करेगा। इस जंग को ईरान ने अपने फायदे में बदल दिया है और जमकर पैसे कमा रहा है।

अमेरिका ने खार्ग आइलैंड के पास सैन्य ठिकानों को टारगेट तो किया लेकिन वैश्विक तेल संकट के डर से तेल टर्मिनल को सीधेतौर पर निशाना नहीं बनाया। अब ईरान इसी चीज का फायदा उठा रहा है और खार्ग टर्मनिल को चालू करके रखा है। घोस्ट फ्लीट के जरिए चीन को जमकर सप्लाई कर रहा है।

जंग में ईरान की चांदी

इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी और एसएंडपी ग्लोबल के मुताबिक, ईरान हर दिन 1.7 से 2 मिलियन (17 से 20 लाख) बैरल तेल एक्सपोर्ट कर रहा है। उसका करीब-करीब 90 प्रतिशत तेल अभी भी खार्ग टर्मिनल के जरिए एक्सपोर्ट हो रहा है। इतना ही नहीं रिपोर्ट तो ऐसी भी हैं कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले विदेशी जहाजों ईरान 16.5 करोड़ रुपये का टोल वसूल कर रहा है।

खाड़ी देशों का गिरा प्रोडक्शन

अमेरिकी-इजरायली हमलों के बाद ईरान ने खाड़ी देशों पर हमले किए। उसकी होर्मुज स्ट्रेट पर पकड़ और लगातार हमलों की वजह से सऊदी अरब, कतर, इराक, कुवैत और यूएई जैसे खाड़ी देशों की सप्लाई प्रभावित हुई है। सुरक्षित समुद्री रास्तों की कमी, बढ़ते हमले और लॉजिस्टिक में आने वाली परेशानियों की वजह से इन देशों के प्रोडक्शन में भी 70 प्रतिशत तक गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें: 'ज्यादा सावधानी बरतें...', ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी