विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान का दावा- इजरायली F-16 को मार गिराया, IDF ने नुकसान से किया इनकार

Published: Sat, 21 Mar 2026 08:54 PM (IST)

ईरान ने दावा किया है कि उसने मध्य ईरान में एक इजरायली F-16 फाइटर जेट को मार गिराया। हालांकि, इजरायली सेना ने इस दावे को खारिज कर दिया।

ईरानी सेना ने इजरायल के फाइटर जेट को मार गिराने का किया दावा

ईरानी सेना ने इजरायल के फाइटर जेट को मार गिराने का किया दावा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का आज 22 वां दिन है।

इजरायल ने ईरान पर फाइटर जेट से हमला करने की कोशिश की, लेकिन ईरान का दावा है कि उसने फाइटर जेट को हवा में ही मार गिराया।

ईरान का इजरायली फाइटर जेट मार गिराने का दावा

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने शनिवार, 21 मार्च को कहा कि उन्होंने मध्य ईरान के ऊपर एक इजरायली F-16 फाइटर जेट को निशाना बनाया था।

गार्ड्स ने 'सेपाह न्यूज' वेबसाइट पर कहा, 'जायोनी शासन से संबंधित एक दुश्मन F-16 फाइटर जेट पर सुबह 3:45 बजे मध्य ईरान में हमला किया गया।'

इजरायल ने दावे को किया खारिज

इजरायल ने बताया कि ईरान में एक ऑपरेशनल गतिविधि के दौरान एक इजरायली विमान पर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल दागी गई थी। इजरायली सेना ने आगे बताया, 'इस हमले में विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।'

इजरायली सेना ने यह नहीं बताया कि वह किस तरह का जेट था। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि ईरान और इजरायल के ये बयान एक ही घटना से संबंधित थे या नहीं।

अमेरिका के F-35 पर हमला

IRGC ने कुछ दिन पहले यह भी दावा किया था कि एक अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान आसमान में ही मार गिराया गया था और उसे गंभीर नुकसान पहुंचा।

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अमेरिकी F-35 विमान ने मध्य पूर्व में स्थित एक अमेरिकी हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की थी। माना जाता है कि उसे ईरान की ओर से की गई गोलाबारी के कारण नुकसान पहुंचा था।

यह भी पढ़ें- UAE पर सबसे ज्यादा हमले क्यों कर रहा ईरान? अमेरिका को भी पहुंच रहा नुकसान; Inside Story

यह भी पढ़ें- 'युद्ध रोकने में BRICS करें मदद', ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने पीएम मोदी से की मांग