विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान ने चुना सुप्रीम लीडर, लेकिन अब तक नहीं की घोषणा; इजरायल बोला- ढूंढकर खत्म कर देंगे'

Published: Sun, 08 Mar 2026 11:00 PM (IST)

पश्चिम एशिया में भीषण संघर्ष के बीच ईरान ने नए सुप्रीम लीडर पर सहमति बना ली है, हालांकि आधिकारिक घोषणा ...और पढ़ें

इजराइल ने कहा है कि खामेनेई के हर संभावित उत्तराधिकारी को निशाना बनाया जाएगा

इजराइल ने कहा है कि खामेनेई के हर संभावित उत्तराधिकारी को निशाना बनाया जाएगा

HighLights

  1. ईरान में नए सुप्रीम लीडर के नाम पर सहमति बनी।

  2. इजरायल ने खामेनेई के उत्तराधिकारी को निशाना बनाने की धमकी दी।

  3. तेल डिपो पर हमले, तेल कीमतें बढ़ीं, लेबनान में संघर्ष तेज।

जेएनएन, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में छिड़े भीषण महासंग्राम के बीच ईरान में नए सुप्रीम लीडर के नाम पर सहमति बन गई है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सुप्रीम लीडर चुने जाने की खबरों के बीच इजराइल ने कहा है कि खामेनेई के हर संभावित उत्तराधिकारी को निशाना बनाया जाएगा।

उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया में होने वाली बैठकों में शामिल लोग भी निशाने पर होंगे। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान के आकाश पर लगभग हमारा कब्जा हो गया है। संघर्ष के नौवें दिन रविवार को इजरायली-अमेरिकी बलों ने पहली बार ईरान के तेल डिपो पर भीषण हमले किए। इसके बाद समूचे इलाके में धुएं के काले बादल छा गए और तेहरान की गलियों में सीवेज लाइनों में आग लग गई।

ईरान ने भी अपने क्वेश्म जलशोधन संयंत्र पर अमेरिकी हमले के जवाब में बहरीन के ऐसे ही एक संयंत्र पर हमला कर दिया। संघर्ष बढ़ने के चलते तेल की कीमतें तेजी से बढ़ने लगी हैं। ब्रेंट क्रूड की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई हैं। अरब देशों ने चेताया है कि तेल कीमतें 150 डॉलर तक जा सकती हैं।

सुप्रीम लीडर के चयन में औपचारिकताएं बाकी तेहरान स्थित मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार, असेंबली आफ एक्सप‌र्ट्स सदस्य मीरबाकरी ने कहा कि उत्तराधिकारी के नाम पर व्यापक सहमति बन चुकी है, हालांकि औपचारिक प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है और कुछ बाधाओं को दूर किया जाना बाकी है। नेतृत्व के मोर्चे पर कोई संकट नहीं है और फिलहाल नेतृत्व परिषद ही देश का संचालन कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा स्थिति युद्धकालीन है, इसलिए निर्णय प्रक्रिया सामान्य परिस्थितियों की तुलना में अधिक जटिल है। इस बीच, इजरायली मीडिया में यह दावा किया गया कि खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को उत्तराधिकारी चुना गया है। हालांकि ईरान के मुंबई स्थित महावाणिज्य दूतावास ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि संभावित उम्मीदवारों को लेकर चल रही अटकलों का कोई आधिकारिक स्त्रोत नहीं है।

उधर, ईरान में खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान के इमाम खुमैनी प्रार्थना मैदान में तीन दिन का शोक समारोह आयोजित किया जा रहा है। अंतिम अंतिम संस्कार जुलूस की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। सीवेज लाइन के जरिये गलियों तक पहुंची आग रायटर के अनुसार, तेहरान में रविवार को तेल भंडारण केंद्रों पर हमलों के बाद आसमान में घना काला धुआं छा गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार रात में कई जगहों पर आग की ऊंची लपटें दिखाई दीं। सीवेज लाइन के जरिये जगह-जगह पर आग की लपटें देखी गईं। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाएई ने इसे संघर्ष का खतरनाक नया चरण बताते हुए युद्ध अपराध करार दिया। उनका कहना है कि ईंधन डिपो को निशाना बनाने से जहरीले पदार्थ हवा में फैल रहे हैं, जिससे नागरिकों और पर्यावरण को खतरा है।

बकाएई ने चेतावनी दी कि इस तबाही के परिणाम केवल ईरान की सीमाओं तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि इसका असर पूरे क्षेत्र पर पड़ सकता है।इजरायली सेना के प्रवक्ता नदाव शोशानी ने कहा कि ये तेल डिपो ईरान के सैन्य अभियान, खासकर बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए ईंधन उपलब्ध कराते थे, इसलिए वे वैध सैन्य लक्ष्य हैं।

यूएई पर बरसीं ईरानी मिसाइलें और ड्रोन न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार, ईरान ने खाड़ी देशों में मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए। इजरायल में तीन लोग मिसाइल हमले में घायल हुए हैं। कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन ने हमलों की पुष्टि की है। हमले में कुवैत के हवाई अड्डे और एक सरकारी इमारत में आग लगने से दो अधिकारियों की मौत हो गई, जबकि यूएई में चार प्रवासी मजदूरों की जान चली गई।

यूएई ने कहा कि ईरान ने रविवार को 16 मिसाइलों और 117 ड्रोन हमले किए। इन हमलों को विफल कर दिया गया, जबकि एक मिसाइल समुद्र में गिरी। यूएई ने अब तक 1342 ड्रोन हमलों और 221 बैलिस्टिक मिसाइल हमलों को विफल करने का दावा किया है। ईरान की केवल दो मिसाइलें यूएई में अलग-अलग ठिकानों पर गिरी हैं। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अब तक 1422 ईरानी ड्रोन हमले हुए हैं।

ईरानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ईरान में अब तक 200 बच्चों और 200 महिलाओं की मौत हुई है। वहां अब तक 1500 लोगों के मारे जाने का अनुमान है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि खाड़ी देशों के साथ सैन्य कार्रवाइयों को लेकर उनके पहले दिए गए बयान को दुश्मनों ने गलत तरीके से पेश किया। ईरान अपने पड़ोसी देशों के साथ भाईचारे और अच्छे संबंध चाहता है, लेकिन यदि हम पर पर हमला किया जाता है तो उसका जवाब दिया जाएगा।

लेबनान में तेज हुई लड़ाई एपी के अनुसार, क्षेत्रीय तनाव के बीच लेबनान में भी संघर्ष फैल गया है। ईरान समर्थित संगठन हिज्बुल्लाह द्वारा राकेट और ड्रोन हमले किए जाने के बाद इजरायल ने बेरूत के एक होटल पर हमला किया, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। इजरायल ने 200 हिजबुल्ला लड़ाकों को मार गिराने का दावा किया है।

वहीं इजरायली सेना के दो जवान मारे गए हैं। लेबनान ने पिछले दिनों अपनी धरती से साइप्रस के ब्रिटिश सैन्य अड्डे पर हिजबुल्ला द्वारा किए गए ड्रोन हमले की कड़ी ¨नदा की है। लेबनान में इजरायली कार्रवाई में रविवार को 15 लोगों की मौत हुई। अब तक वहां 83 बच्चों समेत 400 लोग मारे जा चुके हैं।