विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'9/11 जैसी साजिश रच रहे एपस्टीन नेटवर्क के लोग', ईरान का गंभीर आरोप; कहा- हम पर डाल देंगे दोष

Published: Sun, 15 Mar 2026 07:16 PM (IST)

ईरान ने एपस्टीन नेटवर्क पर 9/11 जैसे हमले की साजिश रचने और इसका दोष ईरान पर मढ़ने का गंभीर आरोप ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है

यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहे संकट का अंत कब होगा, फिलहाल यह कह पाना मुमकिन नहीं है। इस बीच ईरान में अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ईरान ने कहा है कि एपस्टीन नेटवर्क के लोग 9/11 जैसे हमले की साजिश रच रहे हैं और उनकी प्लानिंग है कि इसका दोष ईरान पर मढ़ दें।

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी अली लारीजानी ने इसके बारे में सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है। उन्होंने ईरान का पक्ष स्पष्ट करते हुए लिखा, 'ईरान मूल रूप से ऐसी आतंकवादी योजनाओं का विरोध करता है और अमेरिकी लोगों के साथ उसका कोई युद्ध नहीं है।'

अब तक 2000 लोगों की मौत

अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमला किए जाने के बाद से ही पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है। इजरायल के हमलों में ईरान से 86 वर्षीय सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। इसके बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुना गया है। मोजतबा के भी गंभीर रूप से चोटिल होने की चर्चा है।

उधर ईरान भी पलटवार में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। ईरान ने इजरायल पर हमले जारी रखे हैं और खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। पश्चिम एशिया में चल रही इस जंग में अब तक 2000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। सबसे ज्यादा नुकसान ईरान को हुआ है।

बता दें कि 11 सितंबर 2001 अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला हुआ था, जिसे 9/11 कहा जाता है। यह आधुनिक इतिहास की सबसे घातक आतंकवादी घटनाओं में से एक है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान युद्ध डर के बीच गल्फ देशों से खजाना समेट भाग रहे अरबपति, इस 'सुरक्षित देश' में भेज रहे पैसा