विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुबई की मुरीद हुई भारतीय महिला, आधी रात को सुनसान सड़क पर बनाया वीडियो; अब हो गई वायरल

Published: Sun, 14 Sep 2025 11:28 AM (IST)

Dubai Viral Video दुबई को महिलाओं के लिए सुरक्षित माना जाता है और यह फिर से साबित हो गया है। ...और पढ़ें

भारतीय महिला ने की दुबई की तारीफ। फाइल फोटो
भारतीय महिला ने की दुबई की तारीफ। फाइल फोटो

HighLights

  1. भारतीय महिला ने शेयर किया दुबई का वीडियो।
  2. दुबई की सड़कों पर आधी रात को अकेले घूमते आई नजर।
  3. सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए रिएक्शन।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुबई को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहरों में गिना जाता है और यह एक बार फिर साबित हो गया है। एक भारतीय महिला ने दुबई का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो आधी रात को लगभग 2:37 बजे दुबई की सड़कों पर घूमती नजर आ रही है।

बिना किसी डर के दुबई की सड़कों पर बेखौफ घूमने वाली महिला ने अपना अनुभव साझा किया है। महिला का नाम तृषा राज है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर दुबई में महिला सुरक्षा की जमकर तारीफ की है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वीडियो में तृषा कहती हैं कि वो काफी सुरक्षित और आजाद महसूस कर रही हैं। इसी के साथ तृषा सभी से दुबई जाने की बात कह रही हैं। तृषा ने वीडियो में कहा-

मैं रात के 2:37 बजे अकेले घूम रही हूं। मैं अपने घर पर यह सोच भी नहीं सकती थी। आपको पता है? मुझे बिल्कुल डर नहीं लग रहा है। मुझे अपना सिर नीचे करके नहीं चलना पड़ रहा है। मैं सुरक्षित, कॉन्फीडेंट और आजाद महसूस कर रही हूं। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं रात को कभी इस तरह से बेखौफ घूमूंगी। दुबई ने मुझे शानदार अनुभव दिया है।

इसी के साथ तृषा कहती हैं कि हबीबी दुबई जरूर आना। यहां महिलाओं बहुत सुरक्षित हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Trishaa raj (@trishaacam_)

लोगों ने दिए रिएक्शन

तृषा की वीडियो पर 8 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, "मेरी 22 की बेटी कॉलेज के बाद 11 बजे तक घर लौटती है। मुझे उसकी चिंता होने लगती है, तो वो कहती है कि मां यह दुबई है। अब वो सुबह के 4 बजे अकेले जाती है, तो भी मुझे चिंता नहीं होती।"

वहीं, एक दूसरे यूजर ने कहा, "बहन कभी मुंबई आओ। यहां 3 बजे भी भीड़भाड़ रहती है। तुम यहां कभी अकेले या असुरक्षित महसूस नहीं करोगी। यह शहर रात में भी जागता है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "कई पश्चिमी देशों में भी मैं रात को घूमने का रिस्क नहीं ले सकता, लेकिन दुबई सबसे सुरक्षित है।"

यह भी पढ़ें- नहीं सुधरेगा पाकिस्तान! ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुए लश्कर मुख्यालय का रिनोवेशन शुरू; पाक सरकार ने दिए करोड़ों रुपये