Move to Jagran APP

शारजाह में पत्नी को घर में दफना भारत भाग आया पति, पुलिस ने जताया ये शक

घटना का पता तब चला जब महिला का भाई भारत से उसकी तलाश में यहां आया। बहन को घर पर नहीं पाकर भाई ने गत नौ अप्रैल को पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

By Tilak RajEdited By: Published: Thu, 26 Apr 2018 06:12 PM (IST)Updated: Thu, 26 Apr 2018 06:12 PM (IST)
शारजाह में पत्नी को घर में दफना भारत भाग आया पति, पुलिस ने जताया ये शक
शारजाह में पत्नी को घर में दफना भारत भाग आया पति, पुलिस ने जताया ये शक

शारजाह, आइएएनएस। संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह शहर में एक भारतीय महिला का शव मिला है। पति ने हत्या के बाद शव को घर में ही दफना दिया था। पुलिस को संदेह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद पति भारत फरार हो गया।

loksabha election banner

शारजाह के पुलिस प्रमुख मेजर जनरल सैफ अल जीरी अल शमसी के अनुसार, केरल के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी 36 वर्षीय पत्नी की घरेलू झगड़े के चलते हत्या कर दी। हत्या के बाद उसका शव घर के एक कमरे में ही दबा दिया। फरार होने से पहले उसने घर के बाहर 'किराये के लिए मकान खाली है' का बोर्ड लगा दिया था।

घटना का पता तब चला जब महिला का भाई भारत से उसकी तलाश में यहां आया। बहन को घर पर नहीं पाकर भाई ने गत नौ अप्रैल को पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो एक कमरे की कुछ टाइल्स गायब मिलीं। उस जगह खोदाई करने पर महिला का शव मिला।

पुलिस ने आशंका जताई है कि फरार व्यक्ति की दो पत्नियां थीं। हत्या से पहले उसने एक को बच्चों के साथ भारत भेज दिया था। पुलिस ने फिंगर प्रिंट और पुतलियों के स्कैन से उसकी पहचान कर ली है। इंटरपोल ने उसकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.