विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल हमला, पांच भारतीय नागरिकों को बचाया गया

Published: Sat, 03 Oct 2026 11:44 PM (IST)

होर्मुज जलडमरूमध्य में कुवैत के झंडे वाले एक तेल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल हमले के बाद उस पर सवार पांच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल हमला। (सोशल मीडिया)

होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल हमला। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल हमला हुआ।

  2. हमले के बाद पांच भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचाया गया।

  3. विदेश मंत्रालय ने भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित की।

डिजिटल डेस्क, मस्कट। ओमान से लगभग चार नाटिकल मील होर्मुज जलडमरूमध्य में कुवैत के झंडे वाले एक तेल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल (मिसाइल या राकेट जैसा हथियार) से हमला बोला गया। उस पर सवार पांच भारतीय नागरिकों को बचा लिया गया।

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा, "टैंकर एमटी काजिमाह-3 पर सवार पांच भारतीय नागरिकों को बचाया गया। हम विदेशों में काम करने वाले अपने नाविकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

पिछले महीने, ओमान के पूर्वी तट के पास कमर्शियल जहाज एमवी केप दाओ पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई थी।एएनआइ के अनुसार, ब्रिटिश मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स ने पोस्ट में कहा, "अधिकारी जांच कर रहे हैं। जहाजों को सावधानी से गुजरने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की सलाह दी गई है।"

उन्हें शुक्रवार देर रात इलाके में तेल टैंकर से जुड़ी घटना के बारे में जानकारी मिली थी। मैरीटाइम वेसल्स ट्रैकर्स के अनुसार, कुवैत के झंडे वाला यह तेल टैंकर टोगो के लोमे बंदरगाह की ओर जा रहा था। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब भारत फारस की खाड़ी में चल रहे कमर्शियल जहाजों पर मौजूद भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर नजर रख रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पहले कहा था कि इस इलाके में चल रहे अलग-अलग कमर्शियल जहाजों पर 4,500 से अधिक भारतीय नाविक मौजूद थे, जिनमें 12 एक्टिव कार्गो जहाजों पर 163 भारतीय नाविक शामिल थे।-


(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)