Move to Jagran APP

दुबई: भारतीय प्रवासी ने महिला के साथ की बदतमीजी, कोर्ट पहुंचा मामला

दुबई में महिला के साथ छेड़छाड़ के जुर्म में भारतीय प्रवासी को गिरफ्तार किया गया है मामले की सुनवाई जारी है।

By Monika MinalEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 03:22 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 03:22 PM (IST)
दुबई: भारतीय प्रवासी ने महिला के साथ की बदतमीजी, कोर्ट पहुंचा मामला
दुबई: भारतीय प्रवासी ने महिला के साथ की बदतमीजी, कोर्ट पहुंचा मामला

दुबई, प्रेट्र। दुबई (Dubai) की स्थानीय निवासी महिला (Jogger) के साथ 40 वर्षीय  भारतीय प्रवासी (Indian expat) द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जब महिला अपने घर के करीब एक्सरसाइज कर रही थी तभी यह घटना हुई। बर दुबई (Bur Dubai)  के पास घटी घटना मामले की रविवार को दुबई  कोर्ट में सुनवाई हुई।  पुलिस ने कोर्ट में बताया कि भारतीय शख्स ने महिला को अनुचित तरीके से छुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के पति ने दुबई पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सीसीटीवी (CCTV) के फुटेज बरामद की और जांच किया जिससे अपराधी की पहचान हुई। 

loksabha election banner

नशे की हालत में था शख्स

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गत जुलाई माह में सुबह के 5.30 बजे 35 वर्षीय महिला जॉगिंग कर रही थी तभी भारतीय शख्स ने अनुचित तरीके से महिला को छुआ था। रिकॉर्ड के अनुसार, महिला ने बताया, 'मैंने अपना एक्सरसाइज खत्म कर लिया था और घर लौट रही थी तभी किसी ने गलत तरीके से मेरी पीठ पर हाथ फेरा। घबराहट में मेरी चीख निकली और वह वहां से भाग गया।' हालांकि दोषी शख्स का कहना है कि महिला की खूबसूरती के कारण वह खुद पर नियंत्रण न रख सका और ऐसी हरकत पर मजबूर हो गया।

नशाखोरी व यौन शोषण का आरोप

गल्फ न्यूज (Gulf News) के अनुसार, घटना की जानकारी दुबई पुलिस कमांड को मिलने के बाद एरिया में पैट्रोलिंग कर रहे दो पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और पीड़िता से  मिले।  इसके बाद इलाके की छानबीन की गई और दोषी को गिरफ्तार किया गया।  पुलिस ने बताया, 'उसने महिला को छूने की बात को स्वीकार किया और माफी मांगता रहा, उस वक्त वह नशे में था।' दुबई पब्लिक प्रॉसीक्यूशन ने शख्स पर यौन शोषण (Sexual Assault) और अवैध तौर पर नशा करने का आरोप लगाया। मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी। तब तक आरोपी पुलिस हिरासत में ही रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.