विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सऊदी अरब में ईरान का मिसाइल हमला, एक भारतीय नागरिक सहित दो की मौत

Published: Mon, 09 Mar 2026 01:59 AM (IST)

सऊदी अरब ने ईरान युद्ध में अपनी पहली मौतों की पुष्टि की है। एक आवासीय क्षेत्र में ईरानी मिसाइल हमले ...और पढ़ें

सऊदी अरब में हमले से भारतीय सहित दो की मौत। (रॉयटर्स)

सऊदी अरब में हमले से भारतीय सहित दो की मौत। (रॉयटर्स) 

HighLights

  1. ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत।

  2. सऊदी अरब में पहली बार ईरान युद्ध में मौतें।

  3. अरब लीग ने ईरान की 'लापरवाह नीति' की निंदा की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सऊदी अरब ने ईरान युद्ध में अपनी पहली मौतों की सूचना दी है। एक आवासीय क्षेत्र में मिसाइल गिरने से एक भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक की मौत हुई है। इस घटना में 12 अन्य बांग्लादेशी घायल हुए हैं।

सऊदी अरब की ओर से रविवार शाम जारी बयान में कहा गया कि क्षेत्र में ईरानी हमलों से गुस्सा बढ़ रहा है। पिछले नौ दिनों में ईरान ने खाड़ी और अन्य देशों को लक्षित करते हुए सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं।

अरब लीग के प्रमुख अहमद अबूएल गैत ने रविवार को एक कूटनीतिक बैठक में ईरान की "लापरवाह नीति'' की निंदा की, जिसमें अरब देशों पर हमले किए जा रहे हैं।

(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)