विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुस्कुरा रहे और बातचीत कर रहे हैं कैप्टन मछार', Flydubai में घायल भारतीय पायलट स्मित से मिले भारतीय राजदूत

Published: Thu, 01 Oct 2026 09:41 PM (IST)

फ्लाईदुबई विमान हमले में घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। अबू ...और पढ़ें

घायल भारतीय पायलट कैप्टन मछार की सेहत में सुधार

घायल भारतीय पायलट कैप्टन मछार की सेहत में सुधार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, अबू धाबी। फ्लाईदुबई विमान में ओमानी को-पायलट के जानलेवा हमले में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन की सेहत में अब तेजी से सुधार हो रहा है। गुरुवार को UAE में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने अबू धाबी के अस्पताल पहुंचकर कैप्टन मछार और उनके परिवार से मुलाकात की।

राजदूत ने बताया कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मछार अब खतरे से बाहर हैं, मुस्कुरा रहे हैं और बातचीत कर रहे हैं।

भारतीय दूतावास ने दिया हेल्थ अपडेट

मुलाकात के बाद यूएई में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, राजदूत दीपक मित्तल ने अस्पताल में कैप्टन स्मित मछार और उनके परिजनों से मुलाकात की। कैप्टन मछार की सेहत अब अच्छी है और वे तेजी से रिकवर कर रहे हैं। उनकी बेहतर मेडिकल देखभाल सुनिश्चित करने के लिए दूतावास स्थानीय यूएई अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

दुबई स्थित भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने भी राहत जताते हुए कहा कि जब राजदूत उनसे मिले, तो कैप्टन खुलकर बातें कर रहे थे और हंस-मुस्कुरा रहे थे। यह दृश्य उनके परिवार और पूरे देश के लिए बहुत बड़ी राहत की बात है।

सऊदी अरब से अबू धाबी किए गए एयरलिफ्ट

गौरतलब है कि दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में ओमान के को-पायलट ने विमान को क्रैश कराने की नीयत से कैप्टन स्मित मछार पर चाकू से ताबड़तोड़ कई हमले किए थे। गंभीर रूप से लहूलुहान होने के बावजूद कैप्टन मछार ने साहस दिखाते हुए कॉकपिट का आपातकालीन दरवाजा खोल दिया।

इसके बाद फ्लाइट में मौजूद तीन इजराइली यात्रियों और केबिन क्रू ने कॉकपिट में घुसकर हमलावर को दबोच लिया। वहीं, विमान में यात्रा कर रहे दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने कंट्रोल संभालकर प्लेन की सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई थी।

शुरुआती इलाज सऊदी अरब में होने के बाद गुरुवार को कैप्टन मछार को एयरलिफ्ट करके अबू धाबी लाया गया। फिलहाल आरोपी ओमानी को-पायलट से पूछताछ की जा रही है और उसके असली मकसद का पता लगाने के लिए सऊदी अरब और यूएई की जांच एजेंसियां संयुक्त रूप से मामले की पड़ताल कर रही है।