विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वीडियो पोस्ट न करें, घर के अंदर रहें', सऊदी अरब में भारतीयों के लिए नई एडवाइजरी

Published: Tue, 13 Oct 2026 06:31 PM (IST)

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है।

सऊदी अरब में भारतीयों के लिए नई एडवाइजरी।

सऊदी अरब में भारतीयों के लिए नई एडवाइजरी।

HighLights

  1. भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों को एडवाइजरी दी।

  2. उड़ानों में रुकावट के कारण शांत और सतर्क रहने की सलाह।

  3. सुरक्षा के लिए घर में रहें, अफवाहें न फैलाने का आग्रह।

डिजिटल डेस्क, रियाद। सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की। यह एयवाइजरी तब जारी की गई जब सऊदी शहरों को लिए भारतीय एयरलाइंस की सेवाएं 17 अक्टूबर तक सस्पेंड होने के कारण उड़ानों में रुकावट आई है।

रियाद में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को शांत और सतर्क रहने, हवाई हमलों की स्थिति में घर के अंदर रहने और आधिकारिक चैनलों के माध्यम से स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी।

New advisory for Indians

New advisory for Indians

दूतावास ने भारतीयों से चल रही घटनाओं से संबंधित वीडियो या समाचार फैलाने या रीपोस्ट करने से बचने का आग्रह भी किया।

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ाने 17 अक्टूबर तक रद

दूतावास में बताया कि एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 17 अक्तूबर तक रियाद, दम्मम और जेद्दा के लिए उड़ाने सस्पेंड कर दी हैं। अकासा एयर ने रियाद और जेद्दा के लिए सेवाएं सस्पेंड कर दी हैं, जबकि इंडिगो ने उसी तारीख तक रियाद, दम्मम, जेद्दा और मदीना के लिए उड़ाने रद कर दी हैं।

जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविस एविएशन ने रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कामकाज सस्पेंड करने की घोषणा की है। दम्मम, जेद्दा और मदीना सहित अन्य प्रमुख हवाई अड्डों पर कामकाज जारी है, हालांकि वहा भी उड़ानों में रुकावट की खबरें हैं।