विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बॉर्डर पार करने की कोशिश न करें...', ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने फिर जारी की एडवाइजरी

Published: Mon, 16 Mar 2026 05:41 PM (IST)Updated: Mon, 16 Mar 2026 06:57 PM (IST)

ईरान संकट के बाद खाड़ी क्षेत्र से 20,000 भारतीय नागरिक लौट चुके हैं। ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने एक बार ...और पढ़ें

HighLights

  1. दूतावास को बताए बिना ईरान की सीमा पार न करें।

  2. बिना सूचना सीमा पार करने पर गंभीर दिक्कतें होंगी।

  3. यात्रा से पहले दूतावास से संपर्क करना अनिवार्य है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान संकट शुरू होने के बाद से ही सरकार मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए जुट गई थी। सरकार ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र से 20,000 भारतीय नागरिक भारत लौट चुके हैं।

ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने इसके पहले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि बिना दूतावास को जानकारी दिए ईरान की सीमा को पार करने की कोशिश न करें। अब दूतावास ने एक बार फिर से ऐसी ही एडवाइजरी साझा की है।

एडवाइजरी में क्या लिखा है?

  • भारतीय दूतावास ने कहा है कि सभी भारतीय नागरिकों तेहरान स्थित भारतीय दूतावास से पहले बात किए बिना ईरान की किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें।
  • दूतावास लगातार भारतीय समुदाय के संपर्क में है और जहां जरूरत है, वहां मदद के इंतजाम किए जा रहे हैं। बिना बताए या बिना तालमेल के बॉर्डर की तरफ जाना खतरनाक हो सकता है।
  • जो लोग दूतावास को बताए बिना जमीनी रास्ते से ईरान छोड़ना चाहते हैं, उन्हें रहने-खाने और इमीग्रेशन से जुड़ी गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ध्यान दें कि ईरान की सीमा से बाहर निकलने के बाद दूतावास आपकी मदद नहीं कर पाएगा।
  • ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे केवल दूतावास की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और कोई भी यात्रा शुरू करने से पहले दूतावास से संपर्क जरूर करें।
  • किसी भी सवाल या इमरजेंसी की स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: +98 912 810 9115, +98 912 810 9102, +98 912 810 9109, +98 993 217 9359
  • दूतावास ने ईमेल भी जारी किया है: cons.tehran@mea.gov.in

ईरान से लौटे भारतीय

सरकार ने बताया है कि ईरान में रह रहे 550 से अधिक भारतीय नागरिक भूमि सीमा के माध्यम से आर्मेनिया पहुंच चुके हैं। इसके अलावा लगभग 90 भारतीय नागरिक ईरान से भूमि मार्ग के जरिए अजरबैजान भी पहुँचे हैं।

इन आवाजाही की व्यवस्था तेहरान स्थित भारतीय दूतावास द्वारा की गई। दूतावास ने नागरिकों को वीजा और आवश्यक इमीग्रेशन औपचारिकताओं में भी सहायता प्रदान की। आर्मेनिया पहुंचे 550 लोगों में से 284 नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए ईरान गए थे।

फिलहाल ये सभी नागरिक इन दोनों देशों में सुरक्षित हैं। इनमें से कुछ भारत लौट चुके हैं, जबकि अन्य अगले कुछ दिनों में लौटेंगे। कठिन परिस्थितियों के बावजूद तेहरान स्थित भारतीय दूतावास पूरी तरह कार्यरत है और हाल के दिनों में तेहरान से बाहर मौजूद भारतीय छात्रों को सुरक्षित शहरों में स्थानांतरित करने में भी मदद की गई है।


यह भी पढ़ें- इन लोगों को अब नहीं मिलेगा LPG सिलिंडर, सरकार ने कर दिया साफ; ईरान संकट पर भी दी जानकारी