विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हम आपकी मदद नहीं कर सकते अगर...', ईरान में फंसे भारतीयों के लिए दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

Published: Mon, 09 Mar 2026 09:01 PM (IST)

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में फंसे भारतीयों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने बिना पूर्व ...और पढ़ें

पहले से कोऑर्डिनेशन किए बिना देश से बाहर जाने से किया मना (फोटो: रॉयटर्स)

पहले से कोऑर्डिनेशन किए बिना देश से बाहर जाने से किया मना (फोटो: रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान में फंसे भारतीयों के लिए तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है। एंबेसी ने कहा है कि मिशन से पहले से कोऑर्डिनेशन किए बिना ईरान से बाहर जाने के लिए किसी भी लैंड बॉर्डर पॉइंट पर न जाएं।

एंबेसी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि वह उन लोगों की ममद नहीं कर पाएंगे जो ईरानी इलाके से निकल गए हैं, लेकिन किसी तीसरे देश में दाखिल नहीं हो पाए हैं। एंबेसी ने ईरान में मौजूद भारतीयों के लिए इमरजेंसी नंबर जारी किए हैं और उनके संपर्क में रहने के लिए कहा है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी में कहा, 'भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे एम्बेसी से पहले से कोऑर्डिनेशन किए बिना देश से बाहर जाने के लिए ईरान के किसी भी लैंड बॉर्डर पर न जाएं।'

एडवाइजरी में आगे कहा गया है, 'कृपया ध्यान दें कि एम्बेसी तब मदद नहीं कर पाएगी जब लोग ईरानी इलाके से निकल गए हैं और संबंधित तीसरे देश में एंटर नहीं कर पा रहे हैं।' एम्बेसी ने हेल्पलाइन नंबर +98-9128109115, +98-9128109102, +98-9128109109 और +98-9932179359 शेयर किए हैं, साथ ही कॉन्सुलर सपोर्ट के लिए ईमेल एड्रेस cons.tehran@mea.gov.in भी है।

इसके पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संसद को बताया है कि पीएम मोदी घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहा संघर्ष भारत के लिए खास चिंता का विषय है क्योंकि एक करोड़ से ज्यादा भारतीय गल्फ देशों और इलाके में रहते और काम करते हैं।

यह भी पढ़ें- 'नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता', लोकसभा में ईरान संकट पर और क्या बोले जयशंकर?