अगर आप फोन पर तेज आवाज में करते हैं बात तो हो जाइए सावधान, पढ़ें ये खबर
घटना वाले दिन आरोपित ने खूब शराब पी रखी थी। उसका साथी तेज आवाज में किसी से फोन पर बात कर रहा था।
By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 06:45 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 10:41 PM (IST)
अबूधाबी, आइएएनएस। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक भारतीय पर आरोप लगा है कि उसने फोन पर ऊंची आवाज में बात करने से नाराज होकर साथी कामगार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दोनों एक ही कमरे में रहते थे। यह घटना इस साल मार्च में दुबई के अल कुसैस इलाके में हुई थी। इस इलाके में बड़ी संख्या में भारतीय कामगार रहते हैं।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, पुलिस ने 37 वर्षीय भारतीय कामगार के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया है। इसमें कहा गया है कि घटना वाले दिन आरोपित ने खूब शराब पी रखी थी। उसका साथी तेज आवाज में किसी से फोन पर बात कर रहा था।
इस पर आरोपित की उससे कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ने पर उसने चाकू से अपने साथी के पेट पर कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। अभियोजकों ने आरोपित को कड़ी सजा देने की मांग की है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई सात अक्टूबर तक टाल दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें