Move to Jagran APP

दुबई में भारतीय राजदूत ने श्रीदेवी के परिवार को दिया आश्वासन, कहा- मिलेगी संभव सहायता

संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय राजदूत ने श्रीदेवी के परिवार को सभी संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

By Arti YadavEdited By: Published: Sun, 25 Feb 2018 01:43 PM (IST)Updated: Sun, 25 Feb 2018 01:43 PM (IST)
दुबई में भारतीय राजदूत ने श्रीदेवी के परिवार को दिया आश्वासन, कहा- मिलेगी संभव सहायता
दुबई में भारतीय राजदूत ने श्रीदेवी के परिवार को दिया आश्वासन, कहा- मिलेगी संभव सहायता

दुबई,(एएनआइ)। अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार (24 फरवरी) को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। तब वह दुबई में एक पारिवारिक समारोह में शिरकत करने गई थीं। संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय राजदूत (यूएई) नवदीप सिंह सूरी ने श्रीदेवी के परिवार को सभी संभव सहायता का आश्वासन दिया है। सूरी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि हम सभी संभावित सहायता प्रदान करने के लिए परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। राजनयिक ने यह भी जानकारी दी कि पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट में लगी हुई है।

loksabha election banner

मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की खबर ने न सिर्फ फिल्मी जगत को हिलाकर रख दिया बल्कि उनके फैन्स को भी झटका लगा है। इस दुखद खबर को सुनकर कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है कि श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रही।

दिल का दौरा पड़ने से मौत

54 वर्षीय अभिनेत्री श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने के कारण दुबई में निधन हो गया। उनके पति बॉनी कपूर के छोटे भाई और अभिनेता संजय कपूर ने उनकी मौत की पुष्टि की और कहा है कि घटना रात 11-11.30 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई में मोहित मारवाह की शादी में हिस्सा लेने गई हुई थीं। जबकि उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर मुंबई में थी। जैसे ही खबर सामने आई मुंबई में बॉलीवुड के तमाम सितारे जाह्नवी को सपोर्ट करने उनके घर पहुंचे।

खास विमान से मुंबई लाया जाएगा विमान

पुलिस ने भी तमाम इंतज़ामात करने शुरू कर दिये थे और उनके घर के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी थी। श्रीदेवी के भांजे मोहित मारवाह ने मीडिया को जानकारी दी कि दुबई में उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिसके बाद ही पार्थिव शरीर मुंबई लाने की व्यवस्था की जाएगी। जानकारी के मुताबिक़, एक ख़ास विमान से उनका शव मुंबई लेकर आएगा। लगभग एक बजे विमान मुंबई से दुबई की उड़ान भरेगा, जो 4 बजे तक दुबई पहुंचेगा।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री कार्यालय ने को श्रद्धांजलि अर्पित की

श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के साथ विमान लगभग 8 बजे मुंबई वापस लौटेगा। इसलिए संभावना ये भी जताई जा रही है कि अंतिम संस्कार सोमवार को हो सकता है। इधर, बॉलीवुड समेत देशभर में श्रीदेवी की आकस्मिक मृत्यु से शोक की लहर फैल गयी है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के साथ-साथ राजनीतिक हलकों में दुख जताया जा रहा है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री कार्यालयों की तरफ़ से भी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.