यमन में सऊदी के हवाई हमले में 17 लोगों की मौत
यमन के होदेइदा शहर में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने फिर से हवाई हमला किया। इस हमले में 17 लोगों की मौत हो गई।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 14 Oct 2018 08:14 PM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 09:11 PM (IST)
सना, आइएएनएस। यमन के होदेइदा शहर में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने फिर से हवाई हमला किया। इस हमले में 17 लोगों की मौत हो गई और 20 बुरी तरह जख्मी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में सबसे अधिक महिलाएं व बच्चे शामिल हैं।
शनिवार को ये सभी दो बसों में सवार होकर युद्धग्रस्त होदेइदा से भाग रहे थे। उसी वक्त एक सुरक्षा नाके पर दोनों बसें हवाई हमले की चपेट में आ गईं। हाउतियों के नियंत्रण वाली एक न्यूज एजेंसी ने घटना की जानकारी दी। सऊदी अरब ने इस पर कोई बयान नहीं दिया। इससे पहले बुधवार को हुए अन्य हवाई हमले में पांच किसानों की मौत हो गई थी।
बता दें कि 2015 से यमन में चल रहे युद्ध में सऊदी गठबंधन राष्ट्रपति अब्द-रब्बी मंसून हैदी का समर्थन कर रहा है। हाउती विद्रोहियों ने हैदी को देश से निर्वासित कर दिया है। इस युद्ध में अब तक करीब दस हजार लोगों की मौत हो चुकी है और तीस लाख से अधिक विस्थापित हो गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें