विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैलिस्टिक मिसाइल से सऊदी अरब के मंत्रालय और सैन्य ठिकानों पर हमला, हूती विद्रोहियों ने किया दावा

Published: Tue, 27 Oct 2026 08:07 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2026 08:18 PM (IST)

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में रक्षा मंत्रालय और खमीस मुशैत एयरबेस सहित नज्रान हवाई ...और पढ़ें

हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले का दावा (फाइल फोटो- रॉयटर्स)

हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले का दावा (फाइल फोटो- रॉयटर्स)

HighLights

  1. हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर मिसाइल हमले का दावा किया।

  2. रियाद रक्षा मंत्रालय, खमीस मुशैत एयरबेस को निशाना बनाया गया।

  3. सऊदी अरब ने हमलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

डिजिटल डेस्क, रियाद। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित रक्षा मंत्रालय, खमीस मुशैत के एक एयरबेस और नज्रान हवाई अड्डे पर मौजूद दो सैन्य विमानों पर हमले का दावा किया है। हालांकि, सऊदी अरब की ओर से इन हमलों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने कहा, 'हमारी सशस्त्र सेनाओं ने दुश्मन सऊदी अरब की राजधानी रियाद में रक्षा मंत्रालय को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया और यह निशाना सीधा लगा।'

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, सऊदी अरब की राजधानी में दिन में पहले विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। यह घटना सऊदी अरब द्वारा दिन में पहले हूथियों द्वारा दागी गई दो मिसाइलों को रोकने के दावे के बाद घटी है।

हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने रियाद में सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय, नजरां हवाई अड्डे पर दो सैन्य परिवहन जेट और खमीस मुशैत में एक हवाई अड्डे पर हमला किया है।

सऊदी की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी

इसके बाद वे सऊदी अरब की 'रास तानूरा' तेल रिफाइनरी पर हमले का दावा किया है, यह देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पश्चिम में खाड़ी के किनारे स्थित है। इस हमले के कारण रिफाइनरी में आग लग गई।जिसमें एक शिपिंग टर्मिनल भी शामिल है।

फिलहाल सऊदी अधिकारियों ने हमले की पुष्टि नहीं की है। बताते चले कि 550,000 बैरल प्रति दिन की क्षमता वाले रस तनुरा को ईरान युद्ध के शुरुआती महीनों में एहतियाती उपाय के तौर पर कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। (समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ)