विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमन के अदन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हूती विद्रोहियों का मिसाइल हमला, कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल

Published: Sat, 17 Oct 2026 09:07 PM (IST)

हूती विद्रोहियों ने यमन के अदन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिसाइल हमला किया, जो इस सप्ताह अदन में उनका दूसरा हमला है।

हूती विद्रोहियों ने अदन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिसाइलों से हमला किया।

हूती विद्रोहियों ने अदन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिसाइलों से हमला किया।

HighLights

  1. हूती विद्रोहियों ने अदन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिसाइलों से हमला किया।

  2. सऊदी अरब ने यानबू पर हूती की बैलेस्टिक मिसाइल नष्ट की।

  3. हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमत $110 प्रति बैरल हुई।

डिजिटल डेस्क, अदन। हूती लड़ाकों ने शनिवार को यमन सरकार की राजधानी अदन के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिसाइलों से हमला किया। अदन में राष्ट्रपति के महल पर हमले के बाद इस हफ्ते महत्वपूर्ण ठिकाने पर हूती का यह दूसरा हमला है।

जबकि सऊदी अरब ने लाल सागर के किनारे बसे बड़े तेल ठिकानों वाले शहर यानबू पर हमले के लिए दागी हूती विद्रोहियोंकी बैलेस्टिक मिसाइल को आकाश में ही नष्ट कर दिया। इस बीच में तेल टैंकर पर भी हमले की सूचना है। तेल उत्पादक देशों में बनी अशांति और अस्थिरता के चलते शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 110 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गई।

बीते पांच महीनों में तेल की कीमत का यह सबसे ऊंचा स्तर है। यमन सरकार ने बताया है कि अदन एयरपोर्ट से दो मिसाइलें टकराईं। इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन बाकी नुकसान की जानकारी नहीं दी गई है। वैसे अदन एयरपोर्ट पर हूती का यह दूसरा हमला है।

ताजा हमला तब हुआ जब काहिरा जाने वाला यमनिया एयरवेज का विमान एयरपोर्ट से उड़ने के लिए तैयार था। जबकि हमले की कोशिश वाला शहर यानबू सऊदी अरब के तेल निर्यात के अहम ठिकानों में से एक है। यहां के बंदरगाह से लाल सागर के रास्ते अन्य देशों को जाने वाले टैंकरों में तेल भरा जाता है।

फरवरी में शुरू हुए अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान होर्मुज स्ट्रेट जलमार्ग रुकने से लाल सागर का मार्ग ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया लेकिन होर्मुज रुकने के कुछ हफ्ते बाद ही ईरान समर्थित हूती ने सऊदी जहाजों के लिए लाल सागर का रास्ता रोक दिया था। वैसे यानबू शहर पर हूती सितंबर में भी हमले कर चुके हैं।

हूती विद्रोहियों के यानबू पर हमले की ताजा कोशिश के बाद सीमावर्ती शहर आभा और जाजान पर भी हमले का खतरा बढ़ गया है। जाजान क्षेत्र के खामिस मुशैत में सऊदी अरब का वायुसेना अड्डा है। इन सभी पर सितंबर में हूती लड़ाके हवाई हमले कर उन्हें नुकसान पहुंचा चुके हैं। इस बीच हूती विद्रोहियों ने कहा है कि सऊदी अरब के हवाई हमले में धामार में तीन बच्चे मारे गए और 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

तेल टैंकर और मालवाही जहाजों पर हमले

होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहा तेल टैंकर बारूदी सुरंग से टकराने से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई है। इस टैंकर में 20 लाख बैरल से ज्यादा कच्चा तेल भरा है। फारस की खाड़ी में भी दो मालवाहक जहाजों पर हमले की सूचना है। (एपी)

हूती विद्रोहियों से लड़ाई में इजरायल की मदद ले सऊदी : ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि हूती लड़ाकों से लड़ाई में इजरायल के सहायता करने के प्रस्ताव को सऊदी अरब को स्वीकार करना चाहिए। कहा, लड़ाई में इजरायल की सहायता सऊदी अरब के लिए बहुत लाभकारी होगी। इस बीच मिस्र ने कहा है कि हूती से लड़ाई बढ़ने की स्थिति में सऊदी अरब की सैन्य मदद करने पर वह विचार करेगा। (एएनआइ)


सोर्स- न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के अनुसार