विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अदन एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का हमला, सऊदी के पलटवार में 14 लोगों की मौत; यमन ने मांगी अंतरराष्ट्रीय सहायता

Published: Thu, 29 Oct 2026 02:00 AM (IST)

हूती ने कहा है कि सऊदी अरब के इस हमले का बदला लिया जाएगा। हूती के प्रवक्ता याह्या सारी ने ...और पढ़ें

अदन एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का हमला, सऊदी के पलटवार में 14 लोगों की मौत (फोटो- रॉयटर)

अदन एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का हमला, सऊदी के पलटवार में 14 लोगों की मौत (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. एयरपोर्ट पर हमले से पहले चेतावनी देकर लोगों से खाली कराया परिसर

  2. एयरपोर्ट पर हमले से पहले चेतावनी देकर लोगों से खाली कराया परिसर

रॉयटर, अदन। यमन में ईरान समर्थित हूती लड़ाकों ने बुधवार को अदन के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिसाइल से हमला किया। हमले से पहले हूती ने लोगों को हवाई अड्डा खाली करने की चेतावनी दी, इसलिए वहां पर जनहानि नहीं हुई है। यह हवाई अड्डा सऊदी अरब समर्थित यमन सरकार की राजधानी अदन में स्थित है।

इस बीच सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों की बमबारी में हूती के नियंत्रण वाले उत्तरी यमन के अल-हज्म शहर के बाजार में 14 लोगों के मारे जाने और 15 के घायल होने की सूचना है।

हूती ने कहा है कि सऊदी अरब के इस हमले का बदला लिया जाएगा। हूती के प्रवक्ता याह्या सारी ने बताया है कि अदन एयरपोर्ट पर हमला सऊदी अरब के मालवाही विमान को निशाना बनाने के उद्देश्य से किया गया था।

यह विमान उन सैनिकों के लिए हथियार लेकर आया था जो हूती लड़ाकों से लड़ रहे हैं। हमले के दौरान एयरपोर्ट पर कई तेज धमाके सुने गए। वहां पर विमानों का आवागमन रोक दिया गया है।

इस बीच सऊदी समर्थित यमन सरकार ने तैज शहर में फंसे लाखों लोगों की मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है। यह शहर कई हफ्ते से हूती लड़ाकों ने घेर रखा है और वहां पर जमीनी लड़ाई चल रही है।

तैज यमन का तीसरा बड़ा शहर है और यमन सरकार के नियंत्रण में हैं। हूती और सऊदी अरब व उसकी समर्थित यमन सरकार की सेना के बीच सितंबर के प्रारंभ से लड़ाई चल रही है।

इस लड़ाई में हूती लड़ाकों ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग बाब अल-मंदेब स्ट्रेट और लाल सागर के किनारे के स्थानों और नजदीकी द्वीपों पर कब्जा कर लिया है। इस मार्ग से सऊदी अरब के जहाजों के गुजरने पर हूती ने रोक लगा दी है, लड़ाई छिड़ने के मुख्य कारणों में यह भी शामिल है।