होर्मुज में बढ़ा तनाव, मिसाइल हमलों के बाद समुद्र में दो कमर्शियल जहाज डूबे
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच हॉर्मूज जलडमरूमध्य में मिसाइल हमलों से दो बड़े मालवाहक जहाज डूब गए हैं। ...और पढ़ें
HighLights
हॉर्मूज जलडमरूमध्य में दो मालवाहक जहाज मिसाइल हमलों से डूबे।
सिंगापुर का 'जीएफएस प्राइड' और 'केप दाओ' जहाज हुए क्षतिग्रस्त।
एक क्रू मेंबर की मौत, अंतरराष्ट्रीय शिपिंग में हड़कंप।
डिजिटल डेस्क, तेहरान। पश्चिम एशिया की सुलगती आग अब समंदर की गहराइयों तक पहुंच चुकी है। इसकी वजह है कि हॉर्मूज जलडमरूमध्य में जारी हमले, जिसके चलते यह संघर्ष और भयावह होता जा रहा है।
इसी बीच होर्मुज से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि होर्मुज में पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग मिसाइल और प्रोजेक्टाइल हमलों में दो बड़े जहाज समंदर में डूब गए। इस घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय शिपिंग और वैश्विक व्यापार जगत में हड़कंप मच गया है।
सिंगापुर का कंटेनर शिप 'जीएफएस प्राइड' डूबा
मैरीटाइम सिक्योरिटी सोर्सेज के मुताबिक, सिंगापुर के झंडे वाला कंटेनर शिप 'GFS Pride' हॉर्मूज जलडमरूमध्य से गुजर रहा था, तभी उस पर हमला हुआ।हमले के बाद जहाज में भीषण आग लग गई और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर डूब गया।
गनीमत यह रही कि इस जहाज पर सवार सभी 21 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सिंगापुर मैरीटाइम अथॉरिटी (MPA) ने व्यावसायिक जहाजों पर हो रहे इन हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इन्हें 'अचानक, अनुचित और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन' बताया है।
दूसरा जहाज 'केप दाओ' भी डूबा, एक की मौत
वहीं एक अन्य घटना में, एंटीगुआ और बारबुडा के झंडे वाला ड्राई बल्क कैरियर 'Cape Dao' भी हॉर्मूज जलडमरूमध्य के पास डूब गया। 23 सितंबर को इस जहाज पर एक प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ था, जिसके हफ्तों बाद आखिरकार यह डूब गया।
अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) के आंकड़ों के मुताबिक, इस हमले में एक क्रू मेंबर की मौत हो गई थी, जबकि बाकी बचे सदस्यों को घटना के तुरंत बाद सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया था। IMO के अनुसार, जब से अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू हुआ है, तब से ये दोनों जहाज डूबने वाले दूसरे और तीसरे व्यावसायिक पोत हैं।
