विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेरूत हमले में मारा गया हिजबुल्ला का प्रमुख कमांडर इस्माइल हाशेम, IDF ने किया दावा

Published: Wed, 01 Apr 2026 05:10 PM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2026 05:29 PM (IST)

इजरायली नौसेना ने बेरूत में हिजबुल्ला के दक्षिणी मोर्चे के कमांडर हज यूसुफ इस्माइल हाशेम को मार गिराया। आईडीएफ ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

बेरूत में हिजबुल्ला कमांडर इस्माइल हाशेम मार गया

बेरूत में हिजबुल्ला कमांडर इस्माइल हाशेम मार गया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने बुधवार को एलान किया कि इजरायली नौसेना ने बेरूत में हिजबुल्ला के कमांडर हज यूसुफ इस्माइल हाशेम को मार गिराया है। यह कार्रवाई मंगलवार को को की गई।

मारा गया हिजबुल्ला का कमांडर

हाशेम, हिजबुल्ला का दक्षिणी मोर्चे का कमांडर था। वह दक्षिण लेबनान में आतंकवादी संगठन की सैन्य गतिविधियों का प्रमुख था। सितंबर 2024 में हिजबुल्ला के पूर्व कमांडर अली कराकी और महासचिव हसन नसरल्लाह के मारे जाने के बाद हाशेम ने यह पद संभाला था। हाशेम के पास 40 साल से अधिक का अनुभव था और वह संगठन में केंद्रीय भूमिका निभाटा था।

KAM

आईडीएफ का दावा 

आईडीएफ ने बुधवार को बताया कि हाशेम ने सालों से इजरायली नागरिकों और सैनिकों के खिलाफ हजारों आतंकी हमलों की योजनाएं तैयार कीं और उन्हें आगे बढ़ाया।

उसके मारे जाने से हिजबुल्ला की इजरायल के खिलाफ आतंकी कार्रवाइयों और दक्षिण लेबनान में आईडीएफ सैनिकों के विरुद्ध लड़ाई की क्षमता को बड़ा झटका लगा है।